Breaking News

कंगना ने ट्वीट कर सोनिया गांधी को घेरा, कहा क्या आप मेरे खिलाफ हुए इस बर्ताव पर कुछ नही बोलेंगी।

Khabar72 - Latest News Today A Hindi News Website
कंगना रनौत (फ़ोटो)


कंगना ने ट्वीट कर सोनिया गांधी को घेरा, कहा क्या आप मेरे खिलाफ हुए इस बर्ताव पर कुछ नही बोलेंगी।


महाराष्ट्र सरकार पर लगातार हमला कर अभिनेत्री कंगना रनौत ने अब कांग्रेस को भी इस विवाद में लपेटने की कोशिश की। शुक्रवार को उन्होंने लगातार 3 किये। जिसमे उन्होंने कांग्रेस की सोनिया गांधी को पूरे मामले पर बोलने का आग्रह किया। उन्होंने कहा की अब महाराष्ट्र में मेरे साथ जो बर्ताव हो रहा है, उसके बारे में आप कुछ नही बोलेंगी। एक ट्वीट के साथ उन्होंने शिवसेना संस्थापक बाला साहब का एक वीडियो साझा किया। उन्होंने इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा " मेरे पसंदीदा आदर्शों में से एक महान बाला साहब ठाकरे जी का सबसे बड़ा डर था। शिवसेना किसी दिन गठबंधन कर लेगी। मैं जानना चाहती हूं कि आज वो अपनी पार्टी की हालत देखते तो उनकी क्या भावना होती"



इसके बाद उन्होंने अगला ट्वीट में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेते हुए किया। इसमें उन्होंने लिखा "आदरणीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी क्या महाराष्ट्र में अपनी सरकार की तरफ से मेरे साथ किये गए इस बर्ताव से नाराज नही हैं? क्या आप अपनी सरकार से डॉ आंबेडकर के बनाये संविधान का पालन करने को नही कहेंगी?" इसके साथ ही उन्होंने एक और ट्वीट किया जिसमें लिखा " आप पश्चिम में पैदा हुए हैं, और यहां भारत में रहीं हैं। आपको महिलाओं के संघर्षों के बारे में पता है। जब आप की सरकार में महिलाओं का शोषण किया जा रहा है। और कानून व्यवस्था का मजाक उड़ाया जा रहा है। ऐसे में आपकी चुप्पी को इतिहास आंकेगा। मुझे उम्मीद है आप दखल देंगी।



बता दें कि बुधवार को BMC के द्वारा अभिनेत्री कंगना रनौत के दफ्तर को अवैध बताकर तोड़ा गया था। जिस पर कंगना ने मुम्बई हाईकोर्ट में शिकायतदर्ज कराई। फिलहाल कोर्ट ने BMC पर रोक लगाई हुई है। अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.