Breaking News

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह कोरोना पॉजिटिव।

Khabar72 - Latest News Today A Hindi News Website
 कल्याण सिंह (फ़ाइल फ़ोटो)

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह कोरोना पॉजिटिव।

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस संक्रमण के लगातार बढ़ते प्रसार की चपेट में राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह भी आ गए हैं। इसके साथ ही शामली से भाजपा के विधायक तेजेंद्र निर्वाल भी कोरोना वायरस की चपेट में हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को संजय गांधी पीजीआई के कोराना हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। लखनऊ में माल एवेन्यू में निवास कर रहे कल्याण सिंह को दो दिन से बुखार आ रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनका नमूना लिया था। कल उनकी जांच के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद आज उनको भर्ती कराया गया है। संजय गांधी पीजीआई में वह फिलहाल चिकित्सकों की देखरेख में अपना इलाज करा रहे हैं।



भारतीय जनता पार्टी के दो सांसद तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री भी कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में हैं। नई दिल्ली में मानसून सत्र के पहले दिन जांच में उत्तर प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के दो सांसद की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव हैं। इनमें बागपत से सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह तथा इटावा से सांसद राम शंकर कठेरिया कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। शामली सदर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक तेजेंद्र निर्वाल भी वैश्विक महामारी की चपेट में हैं। सोमवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचे विधायक की एंटिजन जांच हुई और रिपोर्ट पॉजिटिव आई।विधायक निर्वाल को हल्की खांसी और गले में खराश की समस्या है। अभी तो वह होम आइसोलेट हो गए हैं। इसके साथ ही आरटी-पीसीआर जांच के लिए भी सैंपल मेरठ भेजा गया है।


कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.