Breaking News

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत कोरोना वायरस से संक्रमित हुए, खुद ट्वीट कर दी जानकारी।

Khabar72 - Latest News Today A Hindi News Website
फोटो - मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत


गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत कोरोना वायरस से संक्रमित हुए, खुद ट्वीट कर दी जानकारी।


गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसकी उन्होंने खुद ट्वीट कर जानकारी दी है। हालांकि उनमें कोरोना के लक्षण नहीं दिखे हैं। अभी प्रमोद सावंत होम आइसोलेशन में है। यहां चौथे ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्हें कोरोना का संक्रमण हुआ है। इससे पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी संक्रमित पाए जा चुके हैं।


इसके अलावा भारत के गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, अर्जुन मेघवाल, गजेंद्र शेखावत भी कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।


देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 37 लाख के पार पहुंच गया है और अब तक 66 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। रोजाना कोरोना के आंकड़ों में लगभग 70 हजार का इजाफा हो रहा है। इस बीच गोवा मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.