उत्तर प्रदेश में अपराध चरम पर, राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या।
![]() |
| फोटो - घटनास्थल |
उत्तर प्रदेश में अपराध चरम पर, राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या।
लखनऊ - उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बार फिर कुछ बदमाशों ने खुलेआम एक व्यक्ति पर चलाई गोली। पीजीआई थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो गाड़ी से आए कुछ बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी। गोली दुर्गेश यादव के पेट में लगी थी। घटना के बाद प्रॉपर्टी डीलर को नजदीक के हॉस्पिटल में ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
लखनऊ, पीजीआई कोतवाली क्षेत्र के वृंदावन सेक्टर 43 में प्रॉपर्टी डीलर दुर्गेश यादव किराए पर रहता था। वह मूल रूप से गोरखपुर का निवासी है। मकान मालिक का कहना है कि दुर्गेश और मनीष यादव दोनों मित्र घटना से पहले दुर्गेश के रूम में थे। दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो रही थी। झगड़ा इतना बढ़ गया की मनीष यादव ने दुर्गेश को अपनी पिस्टल से गोली मार दी। मकान मालिक के बताए अनुसार पुलिस ने मनीष यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
एसीपी लखनऊ कैंट ने बताया की दोनों एक दूसरे को पहले से जानते थे। दोनों मिलकर जमीनी कारोबार कर रहे थे। किसी बहस के चलते मनीष ने दुर्गेश की गोली मारकर हत्या कर दी। हालांकि पुलिस ने मनीष यादव को गिरफ्तार कर लिया है आगे पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.