Breaking News

बिहार के DGP गुप्तेश्वर पाण्डेय ने लिया VRS, अब राजनीति में आजमाएंगे किस्मत।

Khabar72 - Latest News Today A Hindi News Website
गुप्तेश्वर पाण्डेय


बिहार के DGP गुप्तेश्वर पाण्डेय ने लिया VRS, अब राजनीति में आजमाएंगे किस्मत।


पटना: बिहार के पुलिस महानिदेशक (DGP) गुप्तेश्वर पांडेय ने मंगलवार को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले लिया। अब राजनीति में किस्मत आजमाना चाहते हैं गुप्तेश्वर पाण्डेय। इससे पहले 2009 में पाण्डेय ने की थी कोशिश और लिया था (VRS) लेकिन टिकट न मिलने के कारण निराशा हाथ  लगी और नितीश कुमार की मदद से सेवा में पुन: वापसी की।


बतादें कि गुप्तेश्वर पाण्डेय ने (VRS) वीआरएस के लिए आवेदन किया था। जिसको तुरंत ही केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृति कर लिया गया। यह कदम पाण्डेय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने के लिए उठाया है। अब गुप्तेश्वर पाण्डेय जल्द ही विधिवत रूप से राजनीतिक पारी शुरू करने की घोषणा कर सकते हैं। वे विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। पांडेय को वीआरएस दे दिया गया है और उनकी जगह एसके सिंघल  बिहार के नए डीजीपी बनाए गए हैं।


सूत्रों की माने तो बिहार सरकार ने गुप्तेश्वर पांडेय का वीआरएस का आवेदन केंद्र को मंगलवार की शाम को ही भेजा था। पांडेय के इस्तीफ़े और वीआरएस की ख़बर पिछले कई दिनों से चल रही थी। दो दिन पहले ही पांडेय ने अपने गृह ज़िले बक्सर का दौरा किया था। वे वहा के ज़िला जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष से मिले थे। हालांकि उन्होंने अपने चिरपरिचित अंदाज़ में चुनाव और राजनीति में शामिल होने की खबरों को अफ़वाह बताया था। उन्होंने तो यहां तक कहा था कि संवैधानिक पद पर बैठा व्यक्ति चुनाव कैसे लड़ सकता है।


इसके बाद उनके पटना आने के बाद उनकी मुलाक़ात कुछ और नेताओं से हुई। लेकिन जब उन्होंने वीआरएस के लिए आवेदन दे दिया तो इस बात की पुष्टि हो गई कि नीतीश कुमार से हरी झंडी मिलने के बाद अब वे राजनीति में पदार्पण ही नहीं कर रहे बल्कि जल्द ही चुनावी मैदान में कूदने वाले हैं।


बतादें कि गुप्तेश्वर पांडेय के एनडीए के नेताओं से अच्छे सम्बंध रहे हैं। सन 2009 के लोकसभा चुनाव से पूर्व भी उन्होंने वीआरएस लिया था। लेकिन टिकट न मिलने पर वे नीतीश कुमार की मदद से सेवा में वापस आने में कामयाब हुए थे।




कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.