नोएडा में रिटायर्ड दरोगा के बेटे की चाकू गोदकर हत्या, हत्या का आरोपी मृतक का मित्र।
![]() |
सांकेतिक चित्र |
नोएडा में रिटायर्ड दरोगा के बेटे की चाकू गोदकर हत्या, हत्या का आरोपी मृतक का मित्र।
उत्तर प्रदेश - आठ सितंबर (भाषा) ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में मंगलवार शाम दिल्ली पुलिस के एक सेवानिवृत्त दरोगा के बेटे की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई। ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में दो दिनों के अंदर हत्या की यह चौथी घटना है। अपर पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) विशाल पांडे ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के चिटैहरा गांव के निवासी शिवराज सिंह के पुत्र शेर सिंह की मंगलवार शाम हत्या कर दी गई। शिवराज सिंह दिल्ली पुलिस से रिटायर्ड दरोगा है।अपर उपायुक्त ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया परिजनों के मुताविक हत्या का आरोप जिस पर है, वो मृतक के दोस्त पर है। पीने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ। जिसके बाद मित्र ने उसकी चाकू गोद कर हत्या कर दी।
बता दें कि इससे पहले सोमवार को थाना बादलपुर क्षेत्र में हत्या की एक घटना सामने आई थी। जिसमें अबरार नामक कैब चालक की अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी थी। इसके अलावा थाना बिसरख क्षेत्र के अजनारा सोसायटी में रहने वाले लालचंद शर्मा व अरुण त्यागी नामक दो प्रॉपर्टी डीलरों की सोमवार रात सोसाइटी के अंदर ही हत्या कर दी गई।
कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.