Breaking News

VIDEO - बूढ़ी सास की पिटाई करने वाली एएनएम बहु गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर विडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Khabar72 - Latest News Today A Hindi News Website
फोटो - सास की पिटाई करती बहु


VIDEO - बूढ़ी सास की पिटाई करने वाली एएनएम बहु गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर विडियो वायरल होने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

हरियाणा - सोनीपत से शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। वीडियो में एक महिला  बूढ़ी महिला की पिटाई कर रही है। वीडियो महिला के 8 साल के लड़के ने बनाया है। लड़के ने वीडियो अपने मामा को भेज दिया। भाई ने वीडियो देखकर बहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
 
वीडियो वायरल होने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने मामले को सज्ञान में लिया। जिसके बाद पुलिस ने भी मामले की छानबीन कर 22 अगस्त को पीटने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला पर आईपीसी की धारा 323, 506 और 34 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। अभी तक महिला पर सीनियर सिटीजन एक्ट नही लगाया है।


बुजुर्ग महिला ने पुलिस को बताया कि‘उनकी बहू एएनएम नर्स हैं। परिवार में बूढ़ी दादी के अलावा उनका बेटा, पोता, बहू और बहू की मां रहते हैं। बहू ममता और उसकी मां सरोज अक्सर पिटाई किया करती थी’।

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.