लखनऊ पुलिस चौकी से कुछ दूर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 12 साल की बच्ची का शव, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म का आरोप।
![]() |
| प्रतिकात्मक दृश्य |
लखनऊ पुलिस चौकी से कुछ दूर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला 12 साल की बच्ची का शव, परिजनों ने लगाया दुष्कर्म का आरोप।
उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। रोज हत्या, रेप व लूट की घटनाएं सामने आ रही हैं। लखनऊ में रविवार को पुलिस को चुनौती देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस चौकी से चंद कदम दूर नहर के पास मिला बच्ची का शव। शव मिलते ही लोगो मे हड़कंप मच गया। परिजनों ने रेप के बाद हत्या का आरोप लगाया है।घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने शव को चादर में लपेट कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जानकारी के मुताबिक लड़की के सरोषा गांव से परिजनों ने शनिवार को लड़की के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को लखनऊ के तारा थाना की मोहान चौकी के पास से लड़की का शव मिला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपियों का अभी तक कोई सुराख नही मिला है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.