Breaking News

लोगों को नही पसंद आई PM मोदी के मन की बात, यूट्यूब पर 6 लाख से ज्यादा डिस्लाइक।

Khabar72 - Latest News Today A Hindi News Website
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी


लोगों को नही पसंद आई PM मोदी के मन की बात, यूट्यूब पर 3 लाख से ज्यादा बार नापसंद किया गया विडियो।

रविवार सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री मोदी ने "मन की बात" कार्यक्रम में देश की जनता को संबोधित किया। कार्यक्रम की इस कड़ी में उन्होंने "वोकल फ़ॉर लोकल" और "आत्मनिर्भर भारत" के तहत देश से गेम्स बनाने की अपील की। मन की बात के इस संस्करण को यूट्यूब पर NEETJEE EXAM की वजह से परीक्षार्थियों के द्वारा नापसंद किया गया। मन की बात के 31 मिनट 25 सेकेण्ड के इस वीडियो को यूट्यूब पर 11 लाख से अधिक बार देखा गया। जिसमें ऐसा पहली बात है कि पसंद से ज्यादा इसे नापसंद किया गया। 97000 लोगों ने इसे पसंद किया जबकि 6.3 लाख से अधिक लोगों ने यूट्यूब पर इसे नापसंद कर दिया।

   

मन की बात इस संस्करण में लोगों ने कमेंट के माध्यम से NEET व JEE की परीक्षाओं को पोस्टपोन करने की भी अपील की। एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा "हम NEET और JEE की परीक्षा पर बात करना चाहते थे, लेकिन आप खिलौनों के बारे में बात कर रहे हैं..." वही एक दूसरे यूजर ने कहा कि "आदरणीय प्रधानमंत्री जी आपको बेरोजगारी के खिलाफ कड़े कदम उठाने चाहिए, आखिर में यही भारत की सबसे बड़ी समस्या है" कुछ ने किसानों के सुसाइड करने की बात रखी। यूजर ने कहा कि कुछ भारत के कुछ राज्य बाढ़ से प्रभाभित है उन पर चर्चा करनी चाहिए।

Khabar72 - Latest News Today A Hindi News Website


बतादें की रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान देश की जनता को गणेश चतुर्थी व ओणम जैसे त्योहारों की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी वर्चुअल गेम्स की थीम बाहरी है। हमे देश मे खिलौनों के लिए काम करने की जरूरत है। अब समय आ गया है कि भारतीय युवा इस क्षेत्र में अपने Ideas दें। हमे भारत के टैलेंट पर भरोसा है। हमारा इतिहास बहुत ही समृद्धिशाली रहा है। अब मैं भारत के युवाओं से कहना चाहता हूँ आप "भारत में गेम्स बनाइये, भारत के गेम्स बनाइये"।




कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.