घर में घुसकर महिला और उसकी बेटी से मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में आईजी हेमंत कल्सन गिरफ्तार।
![]() |
| सांकेतिक चित्र |
घर में घुसकर महिला और उसकी बेटी से मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में आईजी हेमंत कल्सन गिरफ्तार।
हरियाणा के पुलिस महानिरीक्षक हेमंत कल्सन को एक महिला व उसकी बेटी के साथ कथित रूप से छेड़छाड़, मारपीट व गाली गलौज करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
आईजी पर आरोप है कि उन्होंने शुक्रवार रात पंचकूला के पिंजौर की रत्तपुर कॉलोनी में एक घर में घुसकर महिला व उसकी बेटी के साथ शराब के नशे की हालत में छेड़छाड़ और मारपीट की।
Haryana: Inspector General (IG) of Police, Hemant Kalson, has been booked and arrested for allegedly misbehaving with two women after trespassing into their houses at Pinjore in Panchkula yesterday night, says Panchkula Police
— ANI (@ANI) August 22, 2020
घटना के बाद महिला की शिकायत पर हेमंत कल्सन के खिलाफ पिंजौर पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज कर ली गयी। और पुलिस ने हेमंत कल्सन को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को दी गई जानकारी में महिला ने बताया कि "आईजी हेमंत कल्सन शुक्रवार 21 अगस्त की रात उनके घर आए थे। और उस वक्त उनकी गाड़ी में एक महिला भी बैठी थी। और घर पर आकर आईजी हेमंत कल्सन मेरी बेटी को मारने लगे। मैं उस समय नहा रही थी। मैंने तुरंत ही बाहर आकर अपनी बेटी को बचाया"।
देर रात पिंजौर में हेमंत कल्सन के द्वारा किए गए इस हंगामे के बाद मोहल्ले के लोगों ने आईजी की गाड़ी को घेर लिया था। इसके बाद लोगों ने पुलिस बुलाकर आईजी का मेडिकल टेस्ट करवाने को कहा। जिसके बाद पुलिस लोगों के भारी विरोध के बीच हेमंत कल्सन को पिंजौर थाने ले गई।
आपको बतादें कि इस घटना के पहले भी हेमंत कल्सन को राज्य सरकार द्वारा तमिलनाडु में एक चुनावी ड्यूटी के दौरान हवाई फायरिंग करने के आरोप में निलंबित किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.