Breaking News

हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी।

Khabar72 - Latest News Today A Hindi News Website
फोटो - मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर


हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी।

विधानसभा सत्र के शुरू होने से पहले हुई कोरोना जांच में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। स्वास्थ्य अधिकारियों में सतर्कता दिखाते हुए मनोहर लाल के संपर्क में आये लोगो की सूची बनाई है। सभी की जांच कराई जाएगी।

विधानसभा मानसून सत्र शुरू होने से पहले ही स्पीकर चंद गुप्ता भी कोरोना पॉजिटिव है। कोरोना के चलते स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी विधायकों, कर्मचारियों की कोरोना जांच की जा रही है। इसमें इसमें इंद्री के विधायक राम कुमार कश्यप कोरोना पॉजिटिव अपये गए है। इनके अतिरिक्त एक रसोई कर्मचारी, एक स्वीपर व एमएलए होस्टल का अटेंडेंट कोरोना पॉजिटिव आये है।  


मानसून सत्र की कार्यवाही में आर्टिकल 180 के तहत स्पीकर का पद डिप्टी स्पीकर संभालेंगे। डिप्टी स्पीकर रणबीर सिंह गंगवा कोरोना निगेटिव है। मानसून सत्र उनकी अध्यक्षता में चलेगा।


कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.