बागपत के पूर्व BJP जिला अध्यक्ष संजय खोखर की गोली मारकर हत्या।
बागपत के पूर्व BJP जिला अध्यक्ष संजय खोखर की गोली मारकर हत्या।
बागपत - मंगलवार सुबह बागपत में बीजेपी के पुर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर की सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गयी। बताया जा रहा है कि 3 अज्ञात बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस अभी तक मामले की जांच कर रही हैI घटना से गांव में डर का माहौल है।
बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह सूरज की पहली किरण से ही इस बारदात से लोग सहमे हुए है। परिवार के लोगों का कहना है कि वह सुबह अकेले टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। और घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गयी। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर। घटना की जानकारी ली।
इस घटना से गांव के लोगों व भाजपा कार्यकर्ताओं में पुलिस व प्रशासन पर नाराजगी दिखाई है। और कानून व्यवस्था को लेकर चिंता प्रकट की।

कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.