उत्तराखंड के BJP विधायक महेश नेगी पर महिला ने लगाया रेप का आरोप।
![]() |
| फाइल फोटो - पीड़ित महिला व आरोपी विधायक |
उत्तराखंड के BJP विधायक महेश नेगी पर महिला ने लगाया रेप का आरोप।
देहरादून - उत्तराखंड के BJP विधायक महेश नेगी पर महिला ने लगाया रेप का आरोप। पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने आरोपी महेश नेगी का DNA टेस्ट करवाने की मांग की है। महिला ने इस मामले में एक विडियो भी जारी किया है। मामले में अब प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत विधायक महेश नेगी के बचाव में सामने आए और कहा कि महेश नेगी अपना DNA टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि, 'DNA टेस्ट कराना सरकार के हाथ में नहीं होता क्योंकि ये एक कानूनी प्रक्रिया है। महेश नेगी ने कहा है कि वो इसके लिए तैयार हैं। अब इस मामले में अदालत तय करेगी कि आगे क्या करना है।' शनिवार को पुलिस ने एक बार फिर रेप के मामले में आरोपी बीजेपी विधायक से पूछताछ की। पुलिस ने पीड़ित महिला के पति को भी पूछताछ के लिए बुलाया था। पुलिस इससे पहले भी बीते बुधवार को आरोपी विधायक महेश नेगी से पूछताछ कर चुकी है।
आपको बतादें कि पीड़िता ने एक वीडियो जारी कर जानकारी दी थी कि उसके BJP विधायक के साथ 2 साल से शारीरिक संबंध थे। उसने कहा कि उसकी बच्ची का DNA उसके पति से मैच नहीं कर रहा है। बच्ची का DNA BJP विधायक के साथ मैच होगा, लिहाजा वह अपनी बच्ची के भविष्य के लिए चाहती है कि महेश नेगी का DNA टेस्ट कराया जाए।

कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.