मध्यप्रदेश में एक ही परिवार के 5 लोग फंदे से लटके मिले, लोगों को हत्या का शक।
मध्यप्रदेश में एक ही परिवार के 5 लोग फंदे से लटके मिले, लोगों को हत्या का शक।
MP - मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की मौत से आसपास पड़ोसियों में सनसनी फैल गयी है। टीकमगढ़ के खरगापुर इलाके में पांच लोग दो कमरों में फंदे से लटकते मिले। लोगों के द्वारा जानकारी दिए जाने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने स्थानीय लोगों से घटना के बारे में पूछा। अभी तक मामले से जुड़ी कोई पुख्ता जानकारी पुलिस को नही मिली है।
पुलिस अधीक्षक प्रशांत खरे ने बताया कि सुबह देर तक धर्मदास सोनी के घर कोई हलचल नही हुई। तब लोगों ने पुलिस को बुलाया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने दरवाजे को तोड़ा। अंदर जाकर लोगों ने जो देखा उससे आंखे फटी रह गयी। उन्होंने बताया कि मरने वालों में 2 पुरुष 2 महिलाएं व 1 चार साल का बच्चा है। मरने वाला रिटायर्ड सरकारी कर्मचारी धर्मदास सोनी था। पत्नी पूना, बेटा मनोहर, बहु सोनम व पोता सानिध्य है।
रिपोर्ट के मुताबिक फांसी से लटके लोगों के पैर जमीन में लग रहे थे। अभी यह कह देना जल्दबाजी है घटना हत्या है या आत्महत्या। पुलिस मामले की जांच भिन्न भिन्न कोणों से कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.