Breaking News

38 की महिला को 18 की युवती समझ करता रहा बात , हकीकत जान मानसिक तनाव में आया छात्र ।

<img> The woman of 38 kept thinking about the girl of 18, the student came under mental stress after realizing.


38 की महिला को 18 की युवती समझ करता रहा बात , हकीकत जान मानसिक तनाव में आया छात्र ।


आगरा में फेसबुक पर एक महिला ने प्रोफाइल में अपनी उम्र 38 की जगह 18 लिखकर किशोर से दोस्ती कर ली। दोनों फोन पर बात करते रहे। किशोर ने महिला को एक महीने पहले डेटिंग पर बुलाया। दोनों लॉकडाउन में दिल्ली के स्टेशन पर मिले। पहली मुलाकात में महिला की हकीकत जानकर किशोर तनाव में आ गया। घर आकर आत्महत्या करने की कहने लगा। चाइल्डलाइन ने किशोर की काउंसिलिंग की। इसके बाद उसने अपना इरादा बदल दिया।

किरावली निवासी 17 वर्षीय किशोर की छह महीने पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई थी।

फेसबुक फ्रेंड की प्रोफाइल पर उम्र 18 साल लिखी थी। फोटो सुंदर युवती का लगा था। दोनों के बीच मैसेंजर पर चैटिंग शुरू हो गई। लॉकडाउन में दिल्ली जाकर मिला कुछ दिन बाद दोनों फोन करके भी बात करने लगे। फेसबुक फ्रेंड झारखंड की रहने वाली थी। उसने बताया कि वो दिल्ली में नौकरी करती है। दोनों में प्यार की बातें होने लगीं। छात्र उसे 20 हजार के गिफ्ट भी भेज चुका था । किशोर ने शादी का वादा किया।

एक महीने पहले किशोर ने उससे डेटिंग पर आने के लिए कहा। इस पर वो भी राजी हो गई। किशोर लॉकडाउन में प्रशासन से पास लेकर परिवार से झूठ बोलकर मिलने गया। फेसबुक फ्रेंड स्टेशन पर आई। तब किशोर को पता चला कि फेसबुक प्रोफाइल पर उसका फोटो फर्जी था। जिससे उसकी दोस्ती है, उसकी उम्र तकरीबन 38 साल है। वो शादीशुदा और दो बेटियों की मां है। पति से तलाक हो गया है।

घर से आत्महत्या करने निकला छात्र, ऐसे बची जान फेसबुक फ्रेंड की हकीकत सामने आने पर किशोर घर आने के बाद तनाव में आ गया। एक दिन घर से ट्रेन के सामने कूदकर खुदकशी करने निकल पड़ा। खेरिया स्थित रेलवे पुल के पास आकर उसने स्वयं ही चाइल्डलाइन के हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया। और खुदकुशी करने जाने के बारे में बताया । मगर, चाइल्डलाइन टीम ने उसे रोक दिया। टीम के सदस्य लोकेशन पता करके पहुंच गए।

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.