Breaking News

Kanpur Encounter - विकास दुबे के शातिर शार्प शूटर अमर दुबे को STF ने हमीरपुर में मार गिराया ।

Kanpur Encounter - विकास दुबे के शातिर शार्प शूटर अमर दुबे को STF ने हमीरपुर में मार गिराया ।

UP - कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद से फरार मुख्य आरोपित विकास दुबे के सहयोगी अमर दुबे को हमीरपुर में मुठभेड़ में मार गिराया गया। बुधवार तड़के पुलिस से छिपकर भाग रहे अमर दुबे ने पुलिस पर फायरिंग की जिसके बाद पुलिस ने उसे हमीरपुर के मौदहा में मार गिराया।
क्षेत्राधिकारी समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या में नामजद अमर दुबे को एसटीएफ ने बुधवार को हमीरपुर में मार गिराया।अमर दुबे इस सामूहिक हत्याकांड में मुख्य आरोपी विकास दुबे का सबसे करीबी था और रिश्ते में भतीजा लगता था। पुलिस के मुताबिक अमर दुबे पर चौबेपुर थाने में 5 मुकदमे दर्ज है इसके अलावा भी इस पर कई मुकदमे दर्ज होने की बात कही जा रही है। घटना वाले दिन हमले में शामिल था। अमर दुबे को विकास का शातिर शार्प शूटर बताया जाता है। अमर घटना वाले दिन ही पुलिस मुठभेड़ में मारे गए अतुल दुबे का सगा भतीजा है। अमर के पिता संजू दुबे कि पूर्व में एक सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। 2 दिन पहले ही पुलिस ने अमर दुबे की मां क्षमा दुबे को हमलावरों को जाने के आरोप में जेल भेजा था।

बताया जा रहा है कि 2 जुलाई की रात को जब विकास दुबे के घर पर पुलिस दबिश देने गई थी तो अमर दुबे भी वहां मौजूद था। पुलिसवालों पर फायरिंग करने में और उनकी जान लेने में वह भी शामिल था। घटना के बाद से अमर विकास के साथ ही भाग निकला था। अमर विकास के सबसे खास लोगों में से एक था।मोस्टवांटेड विकास दुबे की तलाश में जुटी एसटीएफ और पुलिस टीम ने हमीरपुर के मौदहा में बुधवार सुबह मोस्टवांटेड विकास के करीबी साथी अमर दुबे की घेराबंदी कर ली थी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.