Breaking News

UP - 27 साल की PCS अफसर ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- दिल्ली-मुंबई से बचकर आई, लेकिन यहां फंस गयी !

UP - 27 साल की PCS अफसर ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- दिल्ली-मुंबई से बचकर आई, लेकिन यहां फंस गयी !


उत्तर प्रदेश -
बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी में मनियर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय ने सोमवार की देर रात पंखे के हुक से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतरवाया और कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अधिशासी अधिकारी गाजीपुर जिले के थाना भांवर कोल की रहने वाली थी। उन्होंने दो साल पूर्व मनियर नगर पंचायत में अधिशासी अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। अधिशासी अधिकारी के शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें उन्होंने उल्लेख किया है कि वह दिल्ली, मुंबई से बचकर बलिया चली आई। लेकिन यहां उन्हें रणनीति के तहत फंसाया गया है, इससे वह काफी दुखी हैं।

लिहाजा उनके पास आत्महत्या करने के सिवाय कोई विकल्प नहीं है। अधिशासी अधिकारी को किसने फंसाया? इसमें कौन-कौन लोग हैं? पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है। मामले की छानबीन जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार, सीओ सिटी अरुण कुमार सिंह, कोतवाल विपिन सिंह समेत उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए।

आखिर ड्राइवर से किस बात पर हुई थीं नाराज !

मनियर नगर पंचायत से जुड़े लोगों के अनुसार बीते शनिवार को अधिशासी अधिकारी मणि मंजरी राय व उनके चालक के बीच कोई बात हुई थी। वह अपने चालक से काफी नाराज थीं। नगर पंचायत पहुंचते ही उन्होंने अपने चालक को भगा दिया था और नगर पंचायत अध्यक्ष को फोन कर दूसरा चालक बुलाया था।

वह चालक राय को मनियर से लगभग चार किलोमीटर दूर छितौनी ग्राम सभा तक छोड़कर लौट गया था। वहां से मणि मंजरी राय अपनी गाड़ी स्वयं ड्राइव करते हुए बलिया स्थित आवास विकास कॉलोनी के अपने मकान में पहुंची थी। इसके बाद वह मनिया नगर पंचायत नहीं गईं और सोमवार की देर रात फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

कुछ साल पहले ही अपने लम्बी तैयारी कर पीसीएस (PCS) जैसी परीक्षा पास कर अफसर बनने वाली मणि मंजरी राय (Mani Manjari Rai) ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. सिर्फ 27 साल की मंजरी ने अपने सरकारी आवास पर फांसी लगाकर सुसाइड कर ली. मंजरी ने एक सुसाइड नोट (Suicide Note) भी छोड़ा है, जिसमें लिखा है कि ‘मैं मुंबई और दिल्ली से बचकर बलिया चली आई, लेकिन यहाँ मुझसे गलत करा लिया गया. मेरे साथ बड़ा धोखा हुआ है.’

बेड पर ऊपर लटका था शव !

मंजरी इस समय उत्तर प्रदेश के बलिया (Ballia) जिले की मनियर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी के पद पर तैनात थीं. आसपास के लोगों को कुछ अनहोनी की आशंका हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस खिड़की तोड़ कर अन्दर घुसी तो लोगों के होश उड़ गए. लेडी ऑफिसर मंजरी का शव बेड के ऊपर लटका हुआ था !

मिला ये सुसाइड नोट !

पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है. इस सुसाइड नोट से लगता है कि वह मानसिक रूप से परेशान और डिप्रेशन में थीं. मौके से मिले सुसाइड नोट में मंजरी में लिखा है कि ”दिल्ली, मुंबई से बचकर बलिया चली आई, लेकिन यहां रणनीति के तहत फंसाया गया है, इससे मैं काफी दुखी हूं. बलिया में मेरा साथ बड़ा धोखा हुआ है. मुझसे गलत काम करा लिया गया.”

मेरी बेटी सुसाइड नहीं कर सकती !

इस बीच, मणि के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती. गाजीपुर जिले के कनुआन ग्राम के रहने वाले जय ठाकुर राय ने कहा कि उनकी पुत्री की हत्या कर उसे उसे आत्महत्या का रूप दिया गया है. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती. उन्होंने दावा किया कि फर्जी भुगतान और गलत काम करने को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया है.

बलिया में थी पहली तैनाती !

पड़ोसी जिले गाजीपुर के भांवरकोल थाना क्षेत्र की रहने वाली मणि मंजरी राय की बलिया जिले में पहली तैनाती थी. वह जिला मुख्यालय पर आवास विकास कालोनी में किराये के मकान में रहती थी और जिला मुख्यालय से ही मनियर आना-जाना था. सोमवार को वह घर मे अकेली थी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है . पुलिस मामले की छानबीन कर रही है !

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.