योगी सरकार में (UP Police) ने बनाया रिकॉर्ड, अब तक किये 6126 एनकाउंटर, 122 अपराधी ढेर !
![]() |
| फाइल फोटो - मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ |
योगी सरकार में (UP Police) ने बनाया रिकॉर्ड, अब तक किये 6126 एनकाउंटर, 122 अपराधी ढेर !
उत्तर प्रदेश - कानपुर एनकाउंटर (Kanpur Shootout) के मुख्य आरोपी विकास दुबे और उसके गुर्गों के खात्मे के बाद सूबे में सियासी घमासान मचा है. विकास दुबे एनकाउंटर (Vikas Dubey Encounter) को लेकर विपक्षी पार्टियां सरकार पर हमलावर हैं और मामला सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) तक भी पहुंचा है. यह पहला मामला नहीं है जब योगी सरकार (Yogi Government) में एनकाउंटर को लेकर सवाल उठे हैं. इससे पहले भी सरकार की 'ठोको नीति' को लेकर विपक्ष सवाल करता रहा है. तीन साल से ज्यादा के कार्यकाल में अब तक पुलिस ने यूपी के 10 जिलों में 6126 एनकाउंटर किए. इनमें 122 बड़े अपराधी (Criminal) ढेर हुए, जबकि 13 पुलिसकर्मी शहीद हुए. 8 पुलिसकर्मी तो हाल ही में हुए कानपुर के चौबेपुर मुठभेड़ में शहीद हुए !20 मार्च 2017 से 10 जुलाई 2020 के बीच यूपी पुलिस ने कुल 6126 एनकाउंटर किए. इस दौरान 13361 अपराधी गिरफ्तार कर जेल की सलाखों के पीछे भेजे गए. 2293 अपराधी ऐसे थे, जिन्हें मुठभेड़ के दौरान गोली लगी और वे घायल हो गए. योगी राज के ऑपरेशन क्लीन के तहत पुलिस ने विकास दुबे एंड गैंग समेत 126 दुर्दांत अपराधियों को ढेर कर दिया. हालांकि, मुठभेड़ के दौरान 894 पुलिसवाले भी गोली लगने से घायल हुए, जबकि 13 शहीद हुए !

कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.