Breaking News

कैसे कोरोना वायरस की चपेट में आए अमिताभ (Amitabh), ऐश्वर्या (Aishwarya) और अभिषेक (Abhishek), सामने आ रही ये दो खास वजह !

<img> Amitabh Bachchan

कैसे कोरोना वायरस की चपेट में आए अमिताभ (Amitabh), ऐश्वर्या (Aishwarya) और अभिषेक (Abhishek), सामने आ रही ये दो खास वजह !

मुम्बई - तीन दिन पहले यानी रविवार देर रात अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को कोरोना वायरस ने अपनी चपेट में ले लिया था और दोनों को ही नानावटी अस्पताल में भर्ती किया गया था। अमिताभ और अभिषेक को कोरोना होने के बाद परिवार के बाकी सदस्यों की भी जांच की गई और पता चला कि ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन भी इस संक्रामण की शिकार है। नानावटी अस्पताल के डॉक्टरों की मानें तो अमिताभ की हालत में काफी सुधार है। उनकी नब्ज ठीक से चल रही है और उन्हें भूख भी लग रही है। बच्चन परिवार के संक्रामित होने के बाद ये सवाल हर किसी के दिमाग में घूम रहा है कि आखिर ये कैसे हुआ। हाल ही में डॉक्टर ने अमिताभ और अभिषेक की तीसरे दिन रिपोर्ट भी बताई है। उन्होंने बताया कि दोनों की सेहत में सुधार है लेकिन दोनों को अभी 7 दिन तक अस्पताल में रहना पड़ेगा। वहीं, बिग बी एक बार फिर फैन्स और डॉक्टर्स का धन्यवाद किया है।
            
मीडिया में आ रही खबरों की मानें तो बच्चन परिवार को कोरोना होने के दो खास कारण सामने आ रहे हैं। बता दें कि बच्चन के चारों बंगलों का सैनिटाइजेशन करके सील कर दिया गया है। बीएमसी की टीम ने सोमवार को भी चारों बंगलों में सैनिटाइजेशन का काम किया था। रिपोर्ट में पहला कारण अभिषेक बच्चन का 'ब्रीद' के लिए घर से बाहर निकलना बताया गया है। 

सुनने में आ रहा है कि अभिषेक अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज के लिए वर्सोवा के एक स्टूडियो में रिकॉर्डिंग के लिए जा रहे थे। ऐसा संभव हो सकता है कि इसी दौरान उनको कोरोना वायरस लगा हो। इसके अलावा बताया जा रहा है कि बच्चन परिवार का घर ऐसी जगह पर है, जहां से कोरोना वायरस के कई मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में संभव है कि बच्चन परिवार का कोई मेंबर किसी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया होगा और उसके माध्यम से यह परिवार के बाकी सदस्यों में फैला हो। 

नानावटी हॉस्पिटल के डॉक्टर्स के मुताबिक कोरोना के कारण अमिताभ बच्चन के फेफड़ों में कफ जमा हो गया था । डॉक्टर्स का कहना है कि अब जमा हुआ कफ़ काफी कम हो गया है । लेकिन कोरोना के लक्षण दिखने शुरू हो गए है । फिलहाल हालत स्थिर है । 

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.