CBSE 10वीं का रिजल्ट घोषित, जाने किसने किया टॉप और कहाँ का रिजल्ट रहा सबसे बेहतर !
CBSE 10वीं का रिजल्ट घोषित, जाने किसने किया टॉप और कहाँ का रिजल्ट रहा सबसे बेहतर !
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को 10वीं कक्षा की परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। नतीजे जारी होने की सूचना देते हुए एचआरडी मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्रों का स्वास्थ्य और गुणवत्तापरक शिक्षा हमारी प्राथमिकता है। इसके बाद सीबीएसई (CBSE) ने ट्वीट कर कहा कि 10वीं का पूरा रिजल्ट सभी स्कूलों को भेज दिया गया है। स्कूल अपने ईमेल आईडी या लॉगइन आईडी से लॉग इन कर अपने हर स्टूडेंट्स का रिजल्ट निकाल सकते हैं। स्टूडेंट्स अपने स्कूल से संपर्क कर रिजल्ट पता कर सकते हैं। इसके अलावा 10वीं का रिजल्ट स्टूडेंट्स को एसएमएस, ईमेल के जरिए भी भेजा गया है।
डिजिलॉकर से भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है।
स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट cbse.nic.in , cbseresults.nic.in और results.nic.in के अलावा उमंग ऐप ( UMANG ) , डिजिलॉकर ( digilocker.gov.in ) ऐप और SMS भेजकर ( CBSE10 ) भी चेक कर सकते हैं। इसके अलावा IVRS सिस्टम से नतीजे चेक किए जा सकते हैं।
SMS से ऐसे करें चेक -
अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर टाइप करें- CBSE10 IVRS सिस्टम से चेक करें - अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो 24300699 पर फोन करें। और अगर आप देश के अन्य हिस्से में रहते हैं तो 011-24300699 पर कॉल करें।
इस वर्ष 20,387 स्कूलों में 5377 परीक्षा केंद्रों पर 10वीं कक्षा की परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। इसमें 18,85,881 छात्रों ने परीक्षा देने के लिये पंजीकरण कराया था और 18,73,015 छात्र परीक्षा में बैठे थे। इनमें से 91.46 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। इस वर्ष 10वीं कक्षा में 91.46 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए जबकि पिछले वर्ष 91.10 फीसदी बच्चे पास हुए थे। यानी पिछले साल के मुकाबले इस वर्ष रिजल्ट में मामूली (0.36 फीसदी) बढ़ोतरी हुई। लड़कियों का पास प्रतिशत 93.31 फीसदी और लड़कों का 90.14 फीसदी रहा। यानी लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 93.31 फीसदी अच्छा रहा।
सीबीएसई 10वीं कक्षा में 1.84 लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए, 41,000 से अधिक परीक्षार्थियों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए।
कोरोना के चलते नही किया टॉपर्स का ऐलान !
सीबीएसई ने कोरोना वायरस के कारण उत्पन्न परिस्थितियों को देखते हुए इस वर्ष 12वीं और 10वीं दोनों कक्षाओं के टॉपरों का ऐलान नहीं किया।
10वीं कक्षा में त्रिवेंद्रम क्षेत्र का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा, जहां के छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.28 रहा।
त्रिवेंद्रम - 99.28%
चेन्नई - 98.95%
बेंगलुरु- 98.23%
पुणे - 98.05%
अजमेर- 96.93%
पंचकूला- 94.31%
भुवनेश्वर - 93.20%
भोपाल- 92.86%
चंडीगड़ - 91.83%
पटना - 90.69%
देहरादून - 89.72%
प्रयागराज - 89.12%
नोएडा - 87.51%
दिल्ली वेस्ट - 85.96%
दिल्ली ईस्ट - 85.79%
गुवाहाटी - 79.12%
केंद्रीय विद्यालयों का रिजल्ट सबसे बेहतर 99.23 फीसदी रहा !
जवाहर नवोदय विद्यालय का रिजल्ट - 98.66 फीसदी रहा !
प्राइवेट स्कूल का रिजल्ट -- 92.81 फीसदी रहा !
सरकारी स्कूल का रिजल्ट -- 80.29 फीसदी रहा !
सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल का रिजल्ट -- 77.82 रहा !

कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.