Breaking News

चीन ने किया Alert, कहा- कजाकिस्तान में कोरोना से भी घातक ‘रहस्यमयी बीमारी’ ने दी दस्तक !

<img> China did Alert, said - Deadly 'mysterious disease' knocked off Corona in Kazakistan

कजाकिस्तान में चीन के दूतावास ने वीचैट प्लेटफॉर्म पर एक बयान जारी करके कहा कि कजाकिस्तान में अज्ञात निमोनिया से इस वर्ष के शुरुआती छह माह में1,772 लोगों की मौत हो गई है जिसमें अकेले 628 लोग जून माह में मारे गए हैं !


नई दिल्ली - चीन ने कजाकिस्तान में रहने वाले अपने नागरिकों को एक स्थानीय ‘अज्ञात निमोनिया’ के प्रति आगाह करते हुए कहा है कि यह कोरोना वायरस संक्रमण से कहीं अधिक जानलेवा है. कजाकिस्तान में चीन के दूतावास ने वीचैट प्लेटफॉर्म पर एक बयान जारी करके कहा कि कजाकिस्तान में अज्ञात निमोनिया से इस वर्ष के शुरुआती छह माह में1,772 लोगों की मौत हो गई है जिसमें अकेले 628 लोग जून माह में मारे गए हैं. इसमें कहा गया है कि मरने वालों में चीनी नागरिक भी शामिल हैं !

सरकारी समाचारपत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने शुक्रवार को दूतावास के बयान के हवाले से कहा, ‘‘कोविड-19 बीमारी की तुलना में इस बीमारी से बड़ी संख्या में मौत होने का खतरा है.’’


दूतावास ने कहा, ‘‘कजाकिस्तान के स्वास्थ्य विभाग समेत अनेक संगठन निमोनिया के इस वायरस के बारे में अध्ययन कर रहे हैं.’’ इसमें कहीं इस बात का जिक्र नहीं है कि कहीं यह बीमारी कोविड-19से जुड़ी तो नहीं हैं !


कुछ चीनी विशेषज्ञों का मानना है कि इस निमोनिया को चीन में फैलने से रोकने के लिए कदम उठाने की जरूरत है. कजाकिस्तान की सीमा चीन के उत्तर पश्चिम शिनजियांग उइगुर स्वायत्त क्षेत्र से लगती है !


दूतावास कजाकिस्तान में मौजूद अपने नागरिकों को वायरस को फैलने से रोकने के लिए कदम उठाने के लिए जागरुक कर रहा है. रिपोर्ट में कजाखिस्तान के मीडिया में आई उस खबर का जिक्र किया गया है जिसमें कजाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि निमोनिया से बीमार होने वाले लोगों की संख्या कोविड-19 से बीमार हुए लोगों की संख्या से दो या तीन गुना अधिक है !

कजाकिस्तान ने किया खबरों का खंडन !

कजाकिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने चीनी मीडिया रिपोर्टों फर्जी करार दिया है. मंत्रालय ने कहा कि बैक्टीरियल, फंगल और वायरल निमोनिया संक्रमण के टैलियों अस्पष्ट कारणों के मामले भी शामिल थे. यह सब विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप थे !

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.