Breaking News

Vikas Dubey मामले में UP पुलिस की भूमिका की जांच की मांग, Supreme Court में जनहित याचिका दाखिल की गई।

A PIL was filed in the Supreme Court, demanding an inquiry into the role of the UP police in the Vikas Dubey case.

याचिका गुरुवार देर रात दायर की गई है, उसमें Vikas Dubey का Encounter किये जाने की आशंका जाहिर भी की गई थी. एक वकील घनश्याम उपाध्याय ने याचिका दायर की है।

नई दिल्ली - विकास दुबे मामले में सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की गई है. याचिका में यूपी पुलिस की भूमिका की जांच की मांग की गई है. हालांकि, याचिका गुरुवार देर रात दायर की गई है, उसमें विकास दुबे का एनकाउंटर किये जाने की आशंका जाहिर भी की गई थी. एक वकील घनश्याम उपाध्याय ने याचिका दायर की है. याचिकाकर्ता आज ही सुनवाई की मांग कर सकते हैं. याचिका में कहा गया है कि मीडिया रिपोर्ट से लग रहा है कि विकास दूबे ने महाकाल मंदिर में गार्ड को खुद ही जानकारी दी. मध्य प्रदेश पुलिस को खुद ही गिरफ्तारी दी ताकि मुठभेड़ से बच सके . याचिका में आशंका जताई गई थी कि यूपी पुलिस विकास का एनकाउंटर कर सकती है।

याचिका में मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में CBI से कराने की मांग की गई है. याचिका में कहा गया है कि दूबे का घर, शॉपिंग मॉल व गाडियां तोड़ने पर यूपी पुलिस के खिलाफ FIR दर्ज हो. मामले की जांच के लिए समय सीमा की जाए. ये सुनिश्चित किया जाए की कि पुलिस विकास दूबे का एनकाउंटर ना कर सके और उसकी जान बचाई जा सके।


कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.