UP Board 2020 के नतीजे जारी, 10वीं में 83.31 प्रतिशत और 12वीं में 74.63 प्रतिशत परीक्षार्थी पास, ये हैं आपके जिले के टॉपर !
UP Board District Wise Toppers List: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की हाईस्कूल (class 10) और इंटरमीडिएट (class 12) की वार्षिक परीक्षा के परिणाम आज जारी कर दिए गए। परिणामों की घोषणा उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने लखनऊ सचिवालय के लोकभवन में किया। इस साल यूपी बोर्ड 10वीं में 83.31 फीसदी और 12वीं में 74.63 फीसदी स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है। हाईस्कूल (10वीं) में बड़ौत-बागपत की रिया जैन ने 96.67% मार्क्स के साथ टॉप किया है। जबकि इंटरमीडिएट (12वीं) में बड़ौत-बागपत के अनुराग मलिक ने 97% मार्क्स के साथ टॉप किया है। यानी 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के टॉपर श्रीराम एसएस इंटर कॉलेज एक ही स्कूल से हैं।
आज दसवीं व बारहवीं बोर्ड के परीक्षा परिणाम घोषित हुए। परीक्षा में उत्तीर्ण सभी छात्र-छात्राओं को बहुत -बहुत बधाई और जो किसी कारणवश सफलता से चूक गए है वो निराश न हों, निरंतर आगे बढ़ते रहें, आपकी मेहनत जरुर रंग लाएगी । मैं आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
— Dr Dinesh Sharma BJP (@drdineshbjp) June 27, 2020
आपके अपने जिले के टॉप-10 स्टूडेंट्स कौन हैं? यह जानने के लिए आप यहां जिलेवार टॉपरस की सूची देख सकते हैं। इसके साथ ही आगे 10वीं व 12वीं के राज्यस्तर पर टॉप-10 स्थान पाने वाले छात्रों की सूची देख सकते हैं।
देखें जिलों के टॉपर्स की सूची- UP BOARD DIST-WISE TOPPER LIST 2020
जिलेवार 10वीं के टॉपर -
रैंक नाम अंक व प्रतिशत स्कूल
1 रिया जैन 580 - 96.67 % श्री राम एसएम इंटर कॉलेज बड़ौत
2 अभिमन्यु वर्मा 575 - 95.83 % श्री साईं इंटर कॉलेज, लखपेराबाग बाराबंकी
3 योगेश प्रताप सिंह 572 - 95.33 % सद्भावना इंटर कॉलेज, जीवल बाराबंकी
4 गौरव 569 - 94.83 % चित्रगुप्त इंटर कॉलेज,मुरादाबाद
4 शोभित कुमार 569 - 94.83 % अनुभव इंटर कॉलेज, कानपुर नगर
4 शिवानी वर्मा 569 - 94.83 % सरदार सिंह कॉन्वेंट इंटर कॉलेज, महमूदाबाद
5 नितीश कुमार 568 - 94.67 % श्री साईं इंटर कॉलेज, जैदपुर बाराबंकी
5 अंशिका बघेल 568 - 94.67 % एसडीएलबीएसएम एसवीजी इंटर कॉलेज, फतेहाबाद आगरा
5 हिमांशु विश्वकर्मा 568 - 94.67 % एसबीएमआईसी रघवंशपुरम फतेहपुर
6 ऋषभ सिंह 567- 94.50 % रामरूप मेमो. इंटर कॉलेज, बुधनपुर
6 उज्ज्वल तोमर 567 - 94.50 % श्री राम एसएम इंटर कॉलेज बड़ौत
6 निशांत पटेल 567 - 94.50 % सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, फतेहपुर
6 दीक्षा पांडेय 567 - 94.50 % कार्मेल इंटर कॉलेज, महराजगंज
7 अर्पित यादव 566 - 94.33 % अर्चना मेमोरियल एसजीएम इंटर कॉलेज, इटावा
7 अर्पित वर्मा 566 - 94.33 % प्रतिभा इंटर कॉलेज, देवा बाराबंकी
7 काजल 566 - 94.33 % जेके इंटर कॉलेज तामसी हाथरस
7 आस्था श्रीवास्तव 566 - 94.33 % न्यू आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज मरई बाग दलमऊ
7 दीपिका 566 - 94.33 % मा नारायणी इंटर कॉलेज, जसवंत नगर इटावा
8 नमन 565 - 94.17 % एमआरडीआईसी दौलतपुर छिबिया, इलाहाबाद
8 अंकित अग्निहोत्री 565 - 94.17 % एसएसआईसी मुस्तफापुर हुसैनगंज फतेहपुर
8 आकाश रावत 565 - 94.17 % पॉयनियर मोंटेसरी हाई स्कूल, एसपी नगर बाराबंकी
8 श्रृष्टि 565 - 94.17 % ब्रिज बिहारी सहाई इंटर कॉलेज शिवकुटी प्रयागराज
8 भानवी द्विवेदी 565 - 94.17 % एसबीएमआईसी रघवंशपुरम फतेहपुर
9 शोभित वर्मा 564 - 94.00 % एसजेपी अग्रवाल स्मारक इंटर कॉलेज, अलीगढ़
9 रोशन चौरसिया 564 - 94.00 % वीपीएसएम आईसी भींड, प्रतापगढ़
9 अंकुश दुबे 564 - 94.00 % सरस्वती वीएम आईसीजेके कादीपुर सुल्तानपुर
9 आकाश कुशवाहा 564 - 94.00 % एस भगवान राम उम्मीद सिंह एचएस नगलाबेल आगरा
9 अलीशा अंसारी 564 - 94.00 % बाल निकुंज इंटर कॉलेज, श्री नगर मोहिपुल्लापुर मडियो
9 गार्गी यादव 564 - 94.00 % बृजबिहारी सहाई इंटर कॉलेज, शिवकुटी प्रयागराज
10 अरशद इकबाल 563 - 93.83 % पंडित आरएन एमएचएसएस अल्लाहगंज शाहजहांपुर
10 वैशाली शर्मा 563 - 93.83 % वीना पानी इंटर कॉलज मलिक मऊ रायबरेली
10 अरशिमा शेख 563 - 93.83 % सेंट जेवियर स्कूल नारामऊ मनधाना कानपुर
10 अलका सिंह 563 - 93.83 % सेंट इंटर कॉलेज सिकारो कोराओन इलाहाबाद
जिलेवार 12वीं के टॉपर
2- प्रांजल सिंह - 480 - 96 % - एसपी इंटर कॉलेज सिकारो कोरांव, प्रयागराज
3- उत्कर्ष शुक्ला - 474 - 94.80% - श्री गोपाल इंटर कॉलेज, औरैया
5- अकांक्षा - 470 - 94% - श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज, सुल्तानपुर
6 - गरिमा कौशिक - 469 - 93.80% - श्री राम इंटर कॉलेज, बड़ौत
7 - पूजा मौर्या - 468 - 93.60% - धर्मा देवी बद्री प्रसाद एस आई सी कुरवार, सुल्तानपुर
8- अंकुश राठौर - 465 - 93.00% - पंडित दीन दयाल उपाध्याय एसवीएम इंटर कॉलेज
8 - मनु मिश्रा - 465 - 93.00% - जय मां एसजीएम आईसी राधा नगर, फतेहाबाद
9 - केशव - 464 - 92.80% - लखनऊ पब्लिक कॉलेज, राजाजीपुरम, लखनऊ
10 - रिद्धिमा - 463 - 92.60% - त्रिवेणी काशी इंटर कॉलेज बिहार उन्नाव
(नोट - आकड़ों में त्रुटियाँ हो सकती है !)
- 10वीं में लड़कों का पास प्रतिशत 79.88 रहा जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 87.29 रहा।
- 12वीं में लड़कों का पास प्रतिशत 63.88 रहा जबकि लड़कियों का पास प्रतिशत 81.96 रहा।
- इंटर में सबसे अच्छा रिजल्ट महोबा (89.24 फीसदी) का रहा है। सबसे खराब रिजल्ट अलीगढ़ (56.39) का रहा है।
- हाईस्कूल के जिलेवार प्रदर्शन की लिस्ट में सबसे ऊपर अमरोहा (93.01 फीसदी) रहा। सबसे आखिर में चंदौली (73.45 फीसदी) रहा।
- यूपी बोर्ड 12वीं के टॉपर अनुराग ने हिन्दुस्तान से बातचीत में कहा कि मैनें बहुत मन से पढ़ाई की थी। इसमें मेरे अध्यापकों के साथ साथ परिजनों का भी बहुत योगदान रहा। अनुराग ने इस सफलता के बाद भगवान का धन्यवाद देते हुए कहा कि मेरे साथ साथ परिजनाें ने भी बहुत मेहनत की थी। पढ़ाई के दौरान मेरा ध्यान रखा। कब क्या पढ़ाना है इसका पूरा टाइम टेबल बनाया।
- प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिनेश शर्मा ने कहा कि पहली बार डिजिटल प्रमाणपत्र व अंकपत्र दिए जाएंगे। 3 दिन के अंदर अंकपत्र मिलेंगे। 15 व 30 जुलाई के आसपास सॉफ्टकॉपी मिलने लगेंगी अंकपत्र की।
- टॉपर्स को एक लाख और लैपटॉप देंगे।
- इस बार हमने टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया। कॉलसेंटर था। हेल्पलाइन, टि्वटर, भी सक्रिय रहे। चार रंगों की कॉपियां भेजीं। उनमें कोडिंग थी। परीक्षा ड्यूटी को मोबाइल ऐप से लगाया गया।
- इस वर्ष की परीक्षा में इंटरमीडिएट में भी कम्पर्टमेंट परीक्षा का प्रावधान किया जा रहा है। यानी इंटर वालों को भी कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।
- पहले डेढ़ महीने में परीक्षा होती थीं। अब 15 दिन में खत्म होती है। पहले आधा आधा ट्रक नकल सामग्री पकड़ी जाती थी। सामूहिक नकल होती थी।
- उपमुख्यमंत्री ने कहा, 'हमने एनसीईआरटी का कोर्स लागू किया। यूपी में ढाई साल में शैक्षिक क्रांति आई इससे। उनकी किताबें उपलब्ध कराईं। वेबसाइट पर किताबों के मूल्यों का अंकन किया। सरकारी स्कूलों में सही दामों में किताबों का इंतजाम किया। 15- 20 साल पहले से सस्ते दामों में किताबें मिल रही हैं और पाठ्यक्रम बेहतर हुआ।'
- डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश में 52 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षाफल समय से जारी करना सपना था। कठिन परिस्थितियों में परीक्षा करवाईं। 21 दिनों में कॉपियां जांचना और जल्दी परीक्षाफल घोषित करना महालक्ष्य था। रिजल्ट पिछले वर्ष से बेहतर है। दस महीने पहले ही स्कीम दी थी। परीक्षा 12 से 15 दिन में करवाईं। साथ में हमने प्रश्नपत्रों के मॉडल अपलोड किए थे। टोल फ्री हेल्पलाइन लगवाई। नकलविहीन परीक्षा के लिए 95 हजार परीक्षाकक्ष थे। एक लाख से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे राउटर के साथ लगे। हर परीक्षा कैन्द्र व जिले व राज्य स्तर पर मॉनिटरिंग सेंटर बने।
इस बार 10वीं-12वीं की परीक्षा एक साथ 18 फरवरी को शुरू हुई थीं। 10वीं की परीक्षा 3 मार्च जबकि इंटर की परीक्षा 6 मार्च को समाप्त हुई थी। इस बार कोरोना वायरस संक्रमण के चलते मूल्यांकन कार्य बाधित हुआ। इसलिए परीक्षा परिणाम एक माह देरी से जारी हुआ।
कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.