Breaking News

Surya Grahan 2020: उत्तर भारत समेत इन राज्यों में भी दिखेगा सूर्य ग्रहण, पढ़ें 10 बड़ी बातें !

Surya Grahan 2020: ग्रहण का वलयाकार रूप सुबह उत्तर भारत (North India) के राजस्थान (Rajasthan), हरियाणा (Haryana) और उत्तराखंड (Uttrakhand) के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। इन राज्यों के भीतर भी कुछ प्रमुख स्थान हैं।

Surya Grahan 2020: उत्तर भारत समेत इन राज्यों में भी दिखेगा सूर्य ग्रहण, पढ़ें 10 बड़ी बातें

सूर्य ग्रहण 2020: भारत के कई हिस्सों में अलग-अलग समय दिखेगा सूर्य ग्रहण 

Grahan 2020: देश के कुछ हिस्सों में रविवार को वलयाकार सूर्यग्रहण (Surya Grahan 2020) दिखाई देगा, जिसमें सूर्य 'अग्नि वलय' की तरह दिखाई देगा। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने कहा कि ग्रहण (Solar Eclipse 2020) का आंशिक रूप सुबह 9.16 बजे शुरू होगा। वलयाकार रूप सुबह 10.19 बजे शुरू होगा और यह अपराह्न 2.02 बजे समाप्त होगा। ग्रहण का आंशिक रूप अपराह्न 3.04 बजे समाप्त होगा। आपको बता दें कि आज लगने वाला यह ग्रहण 6 घंटों तक रहेगा। ऐसा कई सालों बाद हो रहा है, जब कोई ग्रहण इतने लंबे वक्त तक रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.