Breaking News

Salman Khan ने Sushant के मौत पर तोड़ी चुप्पी, फैंस से की सुशांत के परिवार का साथ देने की अपील, कई कलाकारों ने छोड़ा ट्विटर !

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बात सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के खिलाफ जमकर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। ट्विटर पर कलाकारों के खिलाफ मुहिम छेड़ दी गई है। इन कलाकारों में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। इस बीच सलमान ने अपने फैंस से अपील की है कि वो सुशांत के फैंस का साथ दें। 

Salman Khan ने Sushant के मौत पर तोड़ी चुप्पी, फैंस से की सुशांत के परिवार का साथ देने की अपील, कई कलाकारों ने छोड़ा ट्विटर !

विरोध के बीच सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, फैंस से बोले- सुशांत के परिवार का सहारा बने !

सलमान खान ने एक ट्वीट कर लिखा है, 'मैं अपने सभी फैंस से गुजारिश करता हूं कि वो सुशांत के फैंस के साथ खड़े रहे और गलत भाषा का इस्तेमाल ना करें। भावनाओं को समझने की कोशिश करें। इस मुश्किल समय में सुशांत के परिवार का सहारा बने। किसी अपने का चले जाना बहुत दुख देने वाला होता है।'

Salman Khan ने Sushant के मौत पर तोड़ी चुप्पी, फैंस से की सुशांत के परिवार का साथ देने की अपील, कई कलाकारों ने छोड़ा ट्विटर !
सुशांत सिंह राजपूत
                       

गौरतलब हो कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून रविवार को अपने मुंबई स्थित घर में आत्महत्या कर ली थी। उन्होंने आत्महत्या क्यों की, इस बारे में अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है। जिसके चलते अब सुशांत से जुड़े लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। हाल ही में ब्रांद्रा पुलिस ने सुशांत की करीबी दोस्त रिया चक्रवर्ती से पूछताछ की थी।

Salman Khan ने Sushant के मौत पर तोड़ी चुप्पी, फैंस से की सुशांत के परिवार का साथ देने की अपील, कई कलाकारों ने छोड़ा ट्विटर !
सोनाक्षी सिन्हा और सुशांत सिंह
              

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या ने पूरे बॉलीवुड को हिला कर रख दिया है। अभिनेता की मौत के बाद से ही बॉलीवुड दो खेमों में बंट गया है और सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म का मुद्दा गरमा गया है। सुशांत के फैंस सहित अन्य सोशल मीडिया यूजर्स नेपोटिज्म को लेकर कई सितारों को खूब खरी खोटी सुना रहे हैं। इन स्टार किड्स में एक नाम सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) का भी शामिल है। ऐसे में सोनाक्षी ने एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने ट्विटर को अलविदा (Sonakshi Sinha deactivate twitter account) कह दिया है। सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उन्होंने नेगेटिविटी से दूर जाने के लिए यह फैसला लिया है। बता दें कि इंस्टाग्राम पर अपने आखिरी ट्विटर पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने ट्विटर से दूर जाने का एलान किया है। इस स्क्रीनशॉट को सोनाक्षी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर किया है, जिसके बैकग्राउंड में 'आग लगे चाहे बस्ती में, बाबा तो रहता मस्ती में' गाना सुनाई दे रहा है।

Salman Khan ने Sushant के मौत पर तोड़ी चुप्पी, फैंस से की सुशांत के परिवार का साथ देने की अपील, कई कलाकारों ने छोड़ा ट्विटर !
सलमान खान, आयुष शर्मा और जहीर इकबाल
     

ऐसा लग रहा है कि अब बॉलीवुड स्टार्स को ट्रोल से बचने का रास्ता मिल गया है। शनिवार को सोनाक्षी सिन्हा के बाद कई स्टार्स ने ट्विटर छोड़ने का फैसला कर लिया। ताजा जानकारी के मुताबिक सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा और अभिनेता जहीर इकबाल ने भी अब ट्विटर छोड़ने की घोषणा कर दी है।

Salman Khan ने Sushant के मौत पर तोड़ी चुप्पी, फैंस से की सुशांत के परिवार का साथ देने की अपील, कई कलाकारों ने छोड़ा ट्विटर !
शूजित सरकार/ वरुण धवन
                 

पूरा बॉलीवुड महकमा इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव है। सोशल मीडिया पर एक तरफ जहां नेपोटिज्म को लेकर जमकर विरोध किया जा रहा है। जिसके चलते सेलेब्स भी सोशल मीडिया को टाटा-टाटा बाय-बाय कर रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक सुजीत सरकार का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। यह जानकारी उन्होंने ट्विटर के जरिए दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.