उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में लखनऊ वाराणसी हाइवे पर भीषण हादसा, 9 की मौत।
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में लखनऊ वाराणसी हाइवे पर भीषण हादसा, 9 की मौत।
प्रतापगढ़ - उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में लखनऊ वाराणसी हाइवे पर भीषण हादसा, 9 की मौत। स्कॉर्पियो और कंटेनर में आमने सामने की भीषण टक्कर, स्कॉर्पियो को काटकर निकाले गए शव। स्कॉर्पियो में सवार होकर राजस्थान से मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे बिहार के भोजपुर। नवाबगंज थाने के वाजिदपुर में हुआ हादसा।
प्रतापगढ़ - उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में लखनऊ वाराणसी हाइवे पर भीषण हादसा, 9 की मौत। स्कॉर्पियो और कंटेनर में आमने सामने की भीषण टक्कर, स्कॉर्पियो को काटकर निकाले गए शव। स्कॉर्पियो में सवार होकर राजस्थान से मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे बिहार के भोजपुर।#Khabar72 pic.twitter.com/CdefPiQTUj
— Khabar - 72 (@TheKhabar72) June 5, 2020
घटना आज भोर में नवाबगंज थाना के वाजिदपुर गाव हुई। इस भीषण सड़क हादसे के बाद पहुची पुलिस ने जेसीबी बुलाकर कंटेनर में फंसी स्कॉर्पियो को निकलवाया, एक व्यक्ति की सांस चल रही थी जिसे रायबरेली इलाज के लिए भेज दिया गया, तो वही 5 लोगो के शव निकाले गए जबकि अन्य शव फंसे नजर आए तो पुलिस ने इलेक्ट्रिक कटर मंगवाकर स्कॉर्पियो को कटवाया जिसके बाद 4 और शव निकाले गए। इस हादसे में 2 मासूम, 3 महिलाओ और 4 पुरुष सवार के अलावा चालक सवार था। चालक को इलाज के लिए भेज जा चुका है जबकि अन्य सभी की मौत हो चुकी है। मृतकों के परिजनों को पुलिस ने सूचित कर दिया है लोग प्रतापगढ़ के लिए निकल चुके है, तो वही सभी शवो का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। बता दे कि स्कार्पियो चालक भोर में झपकी आ जाने के चलते नियंत्रण खो बैठा और स्कॉर्पियो रांग साइड जा कर सामने से आ रहे कंटेनर में जा घुसी।
BITE... अभिषेक सिंह, पुलिस अधीक्षक !
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में लखनऊ वाराणसी हाइवे पर भीषण हादसा, 9 की मौत।
— Khabar - 72 (@TheKhabar72) June 5, 2020
BITE... अभिषेक सिंह, पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ pic.twitter.com/zw7K4sJzzV
-वरिष्ठ पत्रकार उदय सिंह मौर्य की रिपोर्ट!

कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.