डॉ० हर्षवर्धन 22 मई को WHO में संभालेंगे कार्यकारी बोर्ड अध्यक्ष का कार्यभार !
जापान के डॉ. हिरोकी नकातानी की जगह लेंगे हर्षवर्धन, जो कि WHO के 34 सदस्यों के बोर्ड के वर्तमान अध्यक्ष हैं।
नई दिल्ली: कोरोना कि वैश्विक महामारी का सामना भारत बहुत बेहतरीन तरीके से कर रहा है। इसी बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की बैठक में भारत कि तरफ से डॉ. हर्षवर्धन (Harsh Vardhan) को नामित किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के नाम का प्रस्ताव 19 मई को 194 देशों ने पारित किया था। अब ये 22 मई को WHO की 34 सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड के अध्यक्षता की जिम्मेदारी संभालेंगे। हालांकि डॉ. हर्षवर्धन का कार्यभार संभालना एक औपचारिकता ही रह गई है। इनको WHO की दक्षिण-पूर्व एशिया ग्रुप के लिए भारत की तरफ से नामित किया गया है। यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है। अब भारत WHO में 3 साल के लिए कार्यकारी बोर्ड की अध्यक्षता करेगा। गौरतलब हो कि डॉ. हर्षवर्धन जापान के डॉ. हिरोकी नकातानी की जगह लेंगे। ये WHO के 34 सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड के वर्तमान अध्यक्ष हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि भारत में अभी तक प्रति 1 लाख आबादी पर COVID-19 से मौत के लगभग 0.2 मामले सामने आए हैं, जबकि दुनियाभर का आंकड़ा 4.1 मृत्यु प्रति लाख है। भारत में मंगलवार को कोरोना की वजह से मौत के मामले 3,163 तक पहुंच गए और संक्रमित मरीजों के कुल मामलों का आंकड़ा 1,01,139 हो गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आगे कहा कि 18 मई को देश में COVID-19 के लिए रिकॉर्ड 1,08,233 सैंपलों की जांच हुई। अभी तक कुल 24,25,742 सैंपलों की जांच हो चुकी है। WHO की स्थिति रिपोर्ट-119 के मुताबिक मंत्रालय ने बताया कि पूरी दुनिया में 19 मई तक COVID-19 से कुल 3,11,847 मौत के मामले आए हैं, जो लगभग 4.1 मृत्यु प्रति लाख आबादी के हैं।
कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.