Breaking News

कुछ घंटों में अंफान लेगा सुपर साइक्लोन का रूप, पीएम मोदी ने की तैयारियों की समीक्षा !

     Cyclone Amphan further intensifies into 'Very Severe Cyclonic Storm'
 

कुछ घंटों में अंफान लेगा सुपर साइक्लोन का रूप, पीएम मोदी ने की तैयारियों की समीक्षा!

अम्फान सुपर साइक्लोन ढाह सकता है 195 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से कहर!


नई दिल्ली: चक्रवाती तूफान अम्फान (Super Cyclonic Storm Amphan) आने वाले कुछ घंटों में भयानक रूप ले सकता है। भयंकर चक्रवाती तूफान ‘अम्फान' बीते 6 घंटों में 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ गया है। चक्रवाती तूफान अम्फान पश्चिम बंगाल की खाड़ी के अक्षांश 15.2 ° N और देशांतर 86.6° E पर है, जोकि पश्चिम बंगाल की खाड़ी से 570 किमी परादीप (ओडिशा) के दक्षिण में, दीघा (पश्चिम बंगाल) के 720 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में और खेपूपारा (बांग्लादेश) में 840 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।

लगातार बढ़ रही है चक्रवात की रफ्तार!

फिलहाल अब शक्तिशाली तूफान अम्फान के बंगाल के उत्तर-पश्चिमी खाड़ी के पार उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और पश्चिम बंगाल के दीघा और बांग्लादश के हटिया द्वीप तटों को पार करने की संभावना है. जानकारी के मुताबिक, 20 मई की दोपहर या शाम तक यह चक्रवाती तूफान 165-175 किमी की रफ्तार से बढ़कर 195 किमी की रफ्तार में सबसे विकराल रूप में आ सकता है। फिलहाल इस चक्रवाती तूफान अम्फान को अब विशाखापट्टनम (आंध्र प्रदेश) में मौसम विभाग (डीडब्ल्यूआर) लगातार ट्रैक कर रहा है। मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल और नॉर्थ ओडिशा के तटों पर भारी नुकसान होने की भी आशंका जताई है।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक एम महापात्र ने चक्रवाती तूफान अम्फान के बारे में कहा, 'इसके प्रचंड चक्रवाती तूफान के रूप में 20 मई की दोपहर बाद या शाम को उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में उत्तर-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर रुख करने तथा दीघा (पश्चिम बंगाल) एवं हतिया (बांग्लादेश) द्वीपसमूहों के बीच पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तटीय क्षेत्रों को पार करने की काफी संभावना है।'

पीएम ने कि तैयारियों की समीक्षा!

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान अम्फान विकराल रूप धारण कर चुका है। यह चक्रवात 20 मई को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तट को पार कर सकता है। इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी ने इससे निपटने के लिए उच्चस्तरीय बैठक की। इस बैठक में चक्रवाती तूफ़ान का सामना करने के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में प्रधानमंत्री ने राज्यों को केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

37 एनडीआरएफ की टीमें तैयार!

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के डीजी एसएन प्रधान ने कहा है कि 'चक्रवात 'अम्फान' की चुनौती से निपटने के लिए हमारी 37 टीमें तैयार हैं।' एनडीआरएफ की हर टीम में 45 लोग होते हैं। ओडिसा के 7 जिलों और बंगाल के 6 जिलों में 25 टीमों की तैनाती की गई है। गौरतलब हो कि रविवार रात को आई आंधी और बारिश के चलते रामेश्वरम में मछुवारों की करीब 50 नौकाओं को नुक़सान पहुंचा।

-ओंकार पाण्डेय की रिपोर्ट!


कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.