Lockdown: अलग-अलग राज्यों फंसे लोगों को लाने के लिए बनेगा पास, बिहार सरकार ने बदला नियम।
Lockdown: अलग-अलग राज्यों फंसे लोगों को लाने के लिए बनेगा पास, बिहार सरकार ने बदला नियम।
हर जिले में आवेदन के लिए लिंक दिया गया है. आप https://serviceonline.bihar.gov.in/ पर जाकर किसी भी जिले से ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं. इसमें कारण बताने के बाद जिलाधिकारी के द्वारा पास निर्गत किया जाएगा.
पटना. लॉकडाउन (Lockdown) में अगर आपके परिजन, कोई छात्र या फिर कोई पर्यटक बाहर फंसे हुए हैं तो उनके लिए बिहार सरकार की ओर से नियम में बदलाव करते हुए पास बनाने की छूट दी गई है. नये नियम के तहत अब ऑनलाइन फॉर्म (Online form) भरते समय अन्य कारण विषय को जोड़ा गया है. इस अन्य कारण में बाहर फंसे लोगों की जानकारी देकर पास बनाया जा सकता है. पहले पास बनाने में सिर्फ दो ही विकल्प दिये गए हैं. अगर आकस्मिक चिकित्सकीय सुविधा की जरूरत हो तो पास बन सकता था या फिर किसी परिजन की मृत्यु हो गई हो तो पास बनाया जाता था. अब इसमें अन्य कारणों को जोड़ते हुए बड़ी राहत दी गई है.
कहां और कैसे करें आवेदन!
बाहर फंसे अपने परिजनों को वापस लाने के लिए जिला प्रशासन के वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. हर जिले में आवेदन के लिए लिंक दिया गया है. आप https://serviceonline.bihar.gov.in/ पर जाकर किसी भी जिले से ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं. इसमें कारण बताने के बाद जिलाधिकारी के द्वारा पास निर्गत किया जाएगा.
बिहार सरकार ने जारी किया था हेल्पलाइन नंबर!
गौरतलब है कि इससे पहले बिहार सरकार ने विभिन्न राज्यों में फंसे छात्रों-मजदूरों और पर्यटकों के लिए निबंधन का साइट जारी किया था. जिस राज्य में लगे फंसे हैं वह संबंधित प्रदेश के लिए जारी किए गए लिंक पर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं ताकि उनके घर आने के लिए बिहार सरकार पूरी व्यवस्था कर सके.
इसके साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य सरकार के उस साइट का भी लिंक जारी किया था जिसपर बाहर आने की चाहत रखने वाले लोग निबंधन करा सकते हैं. निबंधन के दौरान मांगी जाने वाली सारे इन्फॉर्मेशन देने होंगे.
इसके अनुसार बिहार में फंसे बाहर के लोग अगर अपने राज्य में जाना चाहते हों तो उन्हें https://covid19.bihar.govt.in पर जाकर निबंधन करना होगा इसके साथ ही बिहार वापसी के इच्छुक बिहारवासी इस हेल्पलाइन पर कॉल कर सकते हैं. ये हेल्पलाइन नंबर है-
राज्य आपदा संचालन केंद्र!
0612-2294204
0612-2294205
वहीं, दिल्ली से बिहार वापसी की चाहत रखने वाले लोग बिहार भवन, नई दिल्ली के 011-23792009,
011-23014326 और 011-23013884 नंबर पर कॉल कर सकते हैं.
राज्य (जहां से बिहार के लोग बिहार वापस आना चाहते हैं) और संबंधित क्षेत्र का लिंक
दिल्ली: delhipolice.nic.in
मध्य प्रदेश: https://mapit.gov.in/covid-19/
महाराष्ट्र: https://covid19.mhpolice.in
हिमाचल प्रदेश: http://covidepass.hp.gov.in/
तामिलनाडु: http://tnepass.tnega.gov.in
उत्तराखंड: http://dsclservices.org.in/uttarakhand-migrant-registration.php या http://smartcitydehradun.uk.gov.in/
छत्तीसगढ़: https://cglabour.nic.in
उत्तर प्रदेश: https://uplabour.govt.in
पश्चिम बंगाल: https://wb.govt.in
जम्मू और कश्मीर: https://serviceonline.govt.in
झारखंड: https://jharkhandpravasi.in

कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.