Breaking News

यूपी में हादसे में मृत लोगों के शवों को ट्रक से भेजने पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन क्षुब्ध।

Jharkhand News, Jharkhand CM, Breaking News,

यूपी में हादसे में मृत लोगों के शवों को ट्रक से भेजने पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन क्षुब्ध।

झारखंड के मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन ने उत्तर प्रदेश के ओरैया में सड़क हादसे में मृत श्रमिकों के पार्थिव शरीर को एक ट्रक के जरिए झारखंड भेजने के कृत्य को अमानवीय एवं संवेदनहीनता की पराकाष्ठा कहा है. मुख्यमंत्री ने उपायुक्त बोकारो और झारखंड पुलिस को निर्देश दिया है कि झारखंड की सीमा में प्रवेश करते ही ट्रक से आ रहे घायलों का उचित इलाज सुनिश्चित करें. साथ ही मृतकों के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उनके घर तक पहुंचाने का प्रबंध करें.

मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश सरकार और बिहार के मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि झारखंड के घायलों एवं मृत प्रवासी श्रमिकों के लिए झारखंड की सीमा तक परिवहन की बेहतर व्यवस्था करें. झारखंड की सीमा पर राज्य सरकार उनके लिए गरिमापूर्ण व्यवस्था करेगी.

मुख्यमंत्री को तस्वीरों और वीडियो साझा कर बताया गया कि ओरैया हादसे में मरने वाले झारखंड के प्रवासियों के शवों को एक ट्रक पर बोकारो के चास स्थित घर भेजा जा रहा है. साथ में बचे लोगों का कहना है कि बर्फ की सिल्लियां पिघलने के बाद शवो की स्थिति बिगड़ती जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.