31 मई तक जारी रहेगा Lockdown, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन।
31 मई तक जारी रहेगा Lockdown, गृह मंत्रालय ने जारी की गाइडलाइन।
कोरोनावायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए भारत में 24 मार्च से लागू लॉकडाउन को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. आज यानी 17 मई को लॉकडाउन-3 का आखिरी दिन था, ऐसे में सरकार ने अब लॉकडाउन-4 का ऐलान कर इसे 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया है. गृह मंत्रालय ने रविवार की शाम लॉकडाउन-4 से जुड़ी एडवायजरी जारी की है. एडवायजरी के मुताबिक.
Lockdown-4 में क्या रहेगा बंद और किसकी होगी इजाजत!
Ministry of Home Affairs (MHA) issues guidelines on measures to be taken by Ministries/Departments of Government of India, State Governments/UT Governments & State/UT authorities for containment of COVID19. #LockDown4 will remain in effect till 31st May 2020. pic.twitter.com/10WnwnWfte
- लॉकडाउन-4 में मेट्रो, स्कूल- कॉलेज और हवाई सेवा बंद रहेगी. हालांकि दो राज्य आपसी सहमति से बसें और निजी वाहनों को चला सकते हैं.
- स्पोर्ट कॉम्पलेक्स और स्टेडियम खुल सकते हैं, लेकिन दर्शकों को इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी. लॉकडाउन-4 के दौरान शाम 7 बजे से सुबह के 7 बजे के बीच सिर्फ जरूरी सर्विस को छोड़कर बाकी किसी भी तरह की व्यक्तिगत मूवमेंट प्रतिबंधित है.
- अपने इलाके में लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाने के लिए धारा 144 लगाए जाने का पूरा अधिकार स्थानीय प्रशासन को दिया गया है. सीनियर सिटीजन, 10 साल से कम के बच्चों का सामान्यतः बाहर निकलना बंद ही रहेगा.
- लॉकडाउन-4 में सभी राजनीतिक सभाओं और वैवाहिक सभाओं पर भी रोक लगाई गई है. लॉकडाउन-4 के दौरान पूल, मॉल, रेस्तरां (होम डिलीवरी को छोड़कर), जिम भी बंद रहेंगे.
- कंटेन्मेंट जोन में अब भी कड़ा प्रतिबंध जारी रहेगा. सामान्यतः घरों के बाहर मूवमेंट बंद रहेगा. केवल एसेंशियल सामानों की सप्लाई होगी. रेड, ग्रीन और ऑरेंज जोन के बारे में फैसला अब राज्य सरकारें करेंगी.
- सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य रहेगा. सार्वजनिक स्थलों पर थूकना मना है उसपर जुर्माना लगेगा. दुकानों में 2 गज की दूरी का पालन करना होगा और 5 आदमी से ज्यादा लाइन में नहीं इकट्ठा होंगे.
- सार्वजनिक स्थलों और परिवहन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाना लागू रहेगा. शादियों में 50 आदमी और मौत पर 20 आदमी से अधिक इकट्ठा नहीं होंगे.
दुनियाभर में कोरोनावायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने का अक प्रभावी कदम लॉकडाउन को ही माना जा रहा है. ऐसे में भारत की 1.3 अरब की आबादी 24 मार्च से लॉकडाउन मे है. अब आज यानी 17 मई को लॉकडाउन-3 के खत्म हो जाने के बाद गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन-4 का ऐलान किया है और इसे तक बढ़ाने का आदेश दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.