Breaking News

भोजुपरी फिल्मों वालीं ये 5 अभिनेत्रियां नहीं बन पाईं सुहागन, आज तक हैं कुंवारी।


भोजुपरी फिल्मों वालीं ये 5 अभिनेत्रियां नहीं बन पाईं सुहागन, आज तक हैं कुंवारी।

मोनालिसा से संभावना सेठ तक कुछ ऐसी भोजपुरी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपने साथ काम करने वाले एक्टर्स के साथ ही अपना घर बसा लिया है। हालांकि भोजपुरी फिल्मों पर राज करने वालीं कुछ एक्ट्रेसेज ऐसी भी हैें जो 30 साल की उम्र पार करने के बाद भी आज तक कुंवारी हैं। इन अभिनेत्रियों के पास नाम और पैसा सब कुछ है, लेकिन अभी तक ये रियल लाइफ में सुहागन नहीं बन पाईं। आइए देखते हैं किनके नाम हैं इसमें शामिल।


रानी चटर्जी ने भोजपुरी की 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। अब वह हिंदी और साउथ की फिल्मों में भी अपना जादू दिखाने को तैयार हैं। हालांकि 33 साल रानी ने आज तक शादी नहीं की है। उनका कहना है कि वह अभी अपने करियर पर फोकस कर रही हैं।


आम्रपाली दुबे भोजपुरी की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शुमार हैं। दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। 33 साल से ऊपर हो चुकीं आम्रपाली भी आज तक कुंवारी हैं।


शायद ही कोई भोजपुरी सुपरस्टार होगा जिसके साथ मधु शर्मा ने काम ना किया हो। वह अपनी बोल्डनेस के लिए भी भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काफी फेमस हैं। 36 साल की हो चुकीं मधु शर्मा को आज तक कोई ऐसा नहीं मिला जिसके साथ वह घर बसा सकें। ये बात खुद मधु शर्मा मानती हैं।


स्वीटी छाबरा भी भोजपुरी फिल्मों का जाना माना नाम हैं। पवन सिंह के साथ उनकी जोड़ी सुपरहिट है। उन्होंने अपने करियर की आधे से ज्यादा फिल्में पवन सिंह के साथ ही की हैं। वह भी 30 की उम्र पार कर चुकी हैं लेकिन अभी तक किसी को अपना जीवन साथी बनाने का तय नहीं किया है।

movie holi pics of bhojpuri actresses anara gupta amrapali dubey ...

30 साल की दहलीज पार कर चुकीं अनारा गुप्ता भोजपुरी फिल्मों में काफी लोकप्रिय हैं। वह मिस जम्मू भी रह चुकी हैं।अनारा प्रिंस सिंह के साथ रिलेशनशिप में तो हैं लेकिन उन्होंने शादी नहीं की है। शादी के बारें में उनका कहना है कि अभी इस बारे में कुछ सोचा नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.