Breaking News

1 जून से 30 जून तक लॉकडाउन 5.0, चरणबद्ध तरीके से धीरे धीरे हटेगा लॉकडाउन !

1 जून से 30 जून तक लॉकडाउन 5.0, चरणबद्ध तरीके से धीरे धीरे हटेगा लॉकडाउन !

आवश्यक शर्तों के साथ लॉकडाउन को किया गया खत्म, कंटेनमेंट जोन में 30 जून तक लॉकडाउन !

काफी लंबे समय के लॉकडाउन के बाद अंततः सरकार ने आवश्यक शर्तों के साथ पूरे देश से लॉकडाउन को खत्म करने का ऐलान किया है। केवल कंटेनमेंट जोन्स में थोड़ी सख्ती रहेगी। कोरोना के इस समय में देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले बुरे असर को देखते हुए सरकार ने चरणबद्ध तरीके से लॉकडाउन खोलने का फैसला लिया है। मुख्यतः तीन चरणों को लागू करते हुए लॉकडाउन को पूरे देश से हटा लिया जाएगा। अलग अलग चरणों में चीजों को खोलने की इजाजत मिलेगी। हालांकि अभी भी कुछ चीज़ों को लॉकडाउन से मुक्त करने के लिए सरकार ने अंतिम फैसला राज्य सरकारों पर छोड़ा है। 

पहले चरण में इन चीजों को खोला जाएगा!

प्राप्त जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन को खोलने का पहला चरण 8 जून से शुरू होगा। पहले चरण में सभी धार्मिक स्थलों को खोलने का निर्णय लिया गया है। पहले चरण में धार्मिक लोगों के लिए राहत वाली खबर आयी है। सभी मंदिरों, मस्जिदों, गिरिजाघरों, गुरुद्वारों और अन्य सभी धार्मिक स्थलों के साथ-साथ सभी प्रकार के आतिथ्य प्रतिष्ठानों को खोला जाएगा। बता दें कि इसी चरण में  पूरे देश में आवाजाही खोल दी गई है, फिर भी बॉर्डर्स को पूरी तरीके से खोलने का फैसला राज्य सरकारों पर छोड़ा गया है।

दूसरे चरण में लॉकडाउन से मुक्त होंगी ये चीजें!

सभी प्रकार के शैक्षणिक संस्थानों को दूसरे चरण में खोलने की अनुमति दी जा सकती है। हालांकि अभी तक इसकी कोई स्पष्ट तारीख सरकार द्वारा नहीं बताई गई है, फिर भी ये अनुमान लगाया जा रहा है कि जुलाई से लोकडाउन खोलने के क्रम में संभवतः दूसरा चरण शुरू होगा। इस चरण में सभी स्कूल कॉलेज, शैक्षणिक, अन्य तकनीकी और प्रशिक्षण संस्थानों को खोला जाएगा। गृह मंत्रालय के गाइडलाइंस के मुताबिक स्कूल कॉलेज खोलने का यह फैसला भी राज्य सरकारों से सलाह मशविरे के बाद अमल में लाया जाएगा। 

तीसरे चरण में इन चीजों को खोलने की छूट!

लॉकडाउन का पूरी तरीके से समापन इसी चरण के अंत तक माना जा सकता है। तीसरे चरण में अन्तर्राष्ट्रीय उड़ाने, मेट्रो रेल, सिनेमा हॉल, बार्स, ऑडिटोरियम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों व अन्य भीड़-भाड़ वाले आयोजनों की करने की छूट दी जा सकती है। इसी क्रम में गृह मंत्रालय ने दैनिक करफ्यू की सीमा में भी कुछ रियायत दी है। अब प्रतिदिन रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक पूरे देश में कर्फ्यू होगा।

-ओंकार पाण्डेय की रिपोर्ट!


कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.