महाराष्ट्र सरकार का फैसला, दिल्ली-मुंबई के बीच बंद हो सकती है ट्रेन-प्लेन
महाराष्ट्र सरकार का फैसला, दिल्ली-मुंबई के बीच बंद हो सकती है ट्रेन-प्लेन
दिल्ली-मुंबई फ्लाइट और ट्रेन सेवा बंद हो सकती हैदिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर, महाराष्ट्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली और मुंबई के बीच ट्रेन के साथ उड़ान सेवा बंद की जा सकती है। आदेश जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। यह निर्णय दिल्ली में कोरोना की बेकाबू गति को देखते हुए लिया जा सकता है।
दिल्ली और मुंबई के बीच चल रहीं 6 ट्रेनें
अभी मुंबई और दिल्ली के बीच सेंट्रल रेलवे की एक और वेस्टर्न रेलवे की पांच ट्रेनें चल रही हैं। सेंट्रल रेलवे के पीआरपी एसके जैन ने बताया कि फिलहाल उनके पास ट्रेनें रोकने के बारे में जानकारी आधिकारिक तौर पर नहीं आई है।
महाराष्ट्र में कोरोना से 46 हजार मौतें
महाराष्ट्र में गुरुवार को 5535 कोरोना संक्रमित मिले। 5860 लोग रिकवर हुए और 154 की मौत हो गई। अब तक 17 लाख 63 हजार लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें 79 हजार से ज्यादा मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 16 लाख 35 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 46 हजार के पार पहुंच गई है।
उधर, दिल्ली में गुरुवार तक संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5 लाख 10 हजार हो गई। इनमें 43 हजार मरीजों का इलाज चल रहा है, जबकि 4 लाख 59 हजार लोग ठीक हो चुके हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.