Breaking News

सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस द्वारा FIR दर्ज न किये जाने परेशान विवाहित महिला ने की आत्महत्या।

Khabar72 - Latest News Today A Hindi News Website
सांकेतिक चित्र


सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस द्वारा FIR दर्ज न किये जाने परेशान विवाहित महिला ने की आत्महत्या।


मध्यप्रदेश: नरसिंहपुर ज़िले में कथित तौर पर तीन दिनों तक महिला से सामूहिक बलात्कार की पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज न किये जाने परेशान एक विवाहित महिला ने आत्महत्या कर ली।


महिला की आत्महत्या के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मामलें को गंभीरता से लेते हुए दो पुलिस अधिकारियों पर कार्यवाई करते हुए हटा दिया। वहीं दो चौकी प्रभारियों को सह-आरोपी बनाते हुए उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया।


पुलिस ने इस मामलें में पांच लोगों के ख़िलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें 3 के ख़िलाफ़ बलात्कार का मामला और 2 के ख़िलाफ पीड़िता को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।


इसके अलावा दो पुलिस अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय भोपाल में अटैच कर दिया गया है। रिपोर्ट न लिखने और मामले में लापरवाही बरतने की वजह से चिचली थाना प्रभारी अनिल सिंह और गोटिटोरिया चौकी प्रभारी मिश्रीलाल कुड़ापे को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।


इन्हें प्रशासन ने शुक्रवार को ही निलंबित कर दिया था।. पुलिस ने सामूहिक बलात्कार में शामिल तीनों मुख्य आर्रोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक़, जिले के चीचली थाना क्षेत्र के एक गांव में दलित महिला ने शुक्रवार सुबह घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।






कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.