Breaking News

हाथरस बॉर्डर सील जिले में धारा 144 लागू। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज पीड़ित परिवार से करेंगे मुलाकात।

Khabar72 - Latest News Today A Hindi News Website
फोटो - राहुल व प्रियंका


हाथरस बॉर्डर सील जिले में धारा 144 लागू। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज पीड़ित परिवार से करेंगे मुलाकात।


उत्तर प्रदेश: गैंगरेप की घटना को लेकर हाथरस पहुंच रहे राहुल और प्रियंका गांधी पर यूपी कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने निशाना साथा है। उन्होंने कहा, "राजस्थान के अंदर जाने का शौक उनको (कांग्रेस नेता) नहीं पड़ा है। आप वहां जाइए जहां आपकी सरकार है। क्या हो रहा है वहां पर इसका जवाब देंगे प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी या शांत बैठे रहेंगे।"


हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हाथरस के लिए रवाना हो चुकी हैं। उनके दौरे से पहले जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है।


हाथरस गैंगरेप पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है। रिपोर्ट में पीड़िता की गर्दन पर चोट के निशान पाए गए हैं। रिपोर्ट में ये भी पता चला है कि गला दबाने से मौत नहीं हुई है।


हाथरस घटना को लेकर विरोध तेज हो गया है। मुरादाबाद में दिल्ली-लखनऊ हाईवे को जाम कर दिया गया है। सफाई कर्मचारियों ने जगह-जगह कचरे का ढेर लगा दिया है।


हाथरस बॉर्डर को सील कर दिया गया है। जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। पांच लोगों के जुटने पर पाबंदी लगाई गई है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी आज पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे।


कांग्रेस नेता राज बब्बर ने कहा, “अब बलरामपुर में भी दलित समाज की लड़की के साथ पाश्विक कृत्य किया गया है। ऐसी ही घटना आज़मगढ़ और बुलंदशहर में भी घटी है। हर मामले में पीड़िता को न्याय का इंतज़ार है। महिला सुरक्षा के वादे पर सत्ता में आई थी BJP पर उसे भुला दिया गया। बेटियों की जान के बदले मुआवज़े से क्या होगा?” उधर इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि इस मामले में नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और आगे की जांच जारी है।


मीडिया को पीड़ित के गांव जाने से रोका जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मीडिया मामले की जांच में बाधा डाल रही है, जिसकी वजह से उन्हें गांव में नहीं जाने दिया जा रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.