Breaking News

उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमला रानी की कोरोना से मौत, CM योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दौरा स्थगित किया।

Uttar Pradesh cabinet minister Kamala Rani dies from Corona.


उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमला रानी की कोरोना से मौत। CM योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या दौरा स्थगित किया।


उत्तर प्रदेश की कैबिनेट मंत्री कमला रानी वरूण का निधन हो गया। कमला रानी उत्तर प्रदेश विधानसभा की सदस्य थी। उत्तर प्रदेश सरकार में टेक्निकल शिक्षा मंत्री भी थीं। इससे पहले वे संसद भी रहा चुकी हैं। 18 जुलाई को उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी। उन्हें मेडिकल सेवा के लिए लखनऊ PGI में दाखिल कराया गया था। शनिवार की रात हालात ज्यादा गंभीर हो गयी और अगली सुबह रविवार को उनका निधन हो गया। कई बड़े नेताओं ने इस मौके पर शोक व्यक्त किया है।

उत्तर प्रदेश मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना अयोध्या दौरा भी स्थगित कर दिया, और डॉक्टरों से मिलकर इस मामले की जानकारी ली।

इस बात की पुष्टि करते हुए डॉक्टर अमित अग्रवाल ने बताया कि उन्हें सीनियर Covid-19 निमोनिया हो गया था। जिसके चलते वह एक्यूट रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम में चली गयी थी। डॉक्टर्स ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया परंतु उन्हें बचाया न जा सका।

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.