विकास की मौत के 38 दिन बाद डेथ सर्टिफिकेट लेने कानपुर पहुँचीं रिचा दुबे।
![]() |
| फाइल फोटो |
विकास की मौत के 38 दिन बाद डेथ सर्टिफिकेट लेने कानपुर पहुँचीं रिचा दुबे।
उत्तर प्रदेश - 10 जुलाई को एनकाउंटर में मारे गए दुर्दांत अपराधी विकास दुबे की पत्नी रिचा दुबे आज भैरवघाट अपने पति की अस्थियां व मृत्यु प्रमाण पत्र लेने पहुंची। थाने से जानकारी न भेजे जाने के कारण प्रमाण पत्र उन्हें नही मिला। उन्हें बिना कागजों के ही वापस लौटना पड़ा।
बता दे कि 2 जुलाई को विकास दुबे ने अपने कुछ साथियों के साथ दबिश के लिए पहुंची पुलिस पर गोलियां चलवाईं थी। जिसमें 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए। घटना के बाद 10 जुलाई को विकास दुबे को पुलिस ने मार गिराया। भैरवघाट विधुत शव दाहघर मे अंतिम संस्कार किया गया। आज रिचा दुबे अपने बड़े बेटे व अधिवक्ता ब्रह्म्प्रताप मौर्या व आलोक शर्मा के साथ भैरव घाट अस्थियां व प्रमाण पत्र लेने पहुंची।
सूत्रों के अनुसार रिचा ने डीआईजी कानपुर को 4 बार कॉल भी लगाया। कॉल उनके पीआरओ न उठाया। डीआईजी से बात न हो सकी। इसके बाद वे एलआईसी आफिस भी गई जहाँ विकास ने कुछ बीमा कराए हुए थे। मगर वहां भी काम न हो सका।

कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.