Breaking News

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 17 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म, सिगरेट से जलाया पीडिता का शरीर !

Rape of 17-year-old girl in Gorakhpur, Uttar Pradesh, cigarette-lit victim's body
प्रतिकात्मक तस्वीर


उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 17 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म, सिगरेट से जलाया पीडिता का शरीर !


उत्तर प्रदेश - उत्तर प्रदेश में एक बार फिर नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है लखीमपुर की घटना के बाद अब गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बेलसडी में 17 वर्षीय लड़की से रेप किया और आरोपियों ने नाबालिग पीडिता के शरीर को भी सिगरेट से कई जगह जला दिया, पीड़िता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है!

जानकारी के अनुसार पीड़िता के पिता ने बताया कि - शनिवार की रात 8 बजे के लगभग लड़की अपने घर के सामने स्थित हैंडपंप पर पानी भर रही थी इतने में अर्जुन निषाद नाम का शख्स अपने एक अज्ञात साथी के साथ बाइक से आया और मेरी लड़की का मुंह दबाकर उसे उठा ले गया!

जिसके बाद घरवालों ने लड़की को ढूंढना शुरू किया, लेकिन कहीं भी पता नहीं चल सका! रविवार सुबह कुछ लोगों द्वारा लड़की को डेहरीभार के पास देखा गया, लोगों ने उससे घटना के बारे में पूछा और उसके परिजनों को सूचना दी जिसके बाद लड़की के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, नाबालिग लड़की ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई!

जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गयी, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित लड़की को पास मौजूद गोला के अस्पताल लेकर गई, जहां से डॉक्टरों ने तुरंत ही पीडिता को जिला अस्पताल रेफर कर दिया!

SSP गोरखपुर ने बताया कि पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, आगे की कार्यवाही की जा रही है!

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.