Breaking News

6 लाख से अधिक गांवों में होगा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क - PM नरेंद्र मोदी

More than 6 lakh villages will have optical fiber network - PM Narendra Modi
फाइल फोटो - PM मोदी


6 लाख से अधिक गांवों में होगा ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क - PM नरेंद्र मोदी

नयी दिल्ली - 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से देश को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने देश के हर गांव तक साइबर नेटवर्क पहचानें की बात की। उन्होंने कहा,''सभी 6 लाख से ज्यादा गांवों में ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क पहुंचाया जाएगा, हमने तय किया है, एक हजार दिन के अंदर देश के 6 लाख से ज्यादा गावों में ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क का काम पूरा कर दिया जाएगा.''

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि "आज हम इस देश मे आजादी से सांस ले रहे हैं इसके लिए भारत की कई वीर संतानों ने अपना त्याग, बलिदान और देश के प्रति समर्पण किया है। यह पर्व उन सभी शहीदों को याद करने का है। उनको नमन करने का है।"

लाल किये पर भाषण के दौरान पीएम मोदी ने विभिन्न विषयों पर संबोधित किया। उन्होंने आत्मनिर्भर भारत को लेकर भी अपने संबोधन में बहुत कुछ कहा, जानिये उन्होंने किन विषयों पर क्या क्या कहा- 

* कब तक हमारा देश कच्चे माल को बाहर भेजता रहेगा। ऐसा कब तक होगा कि कच्चा माल भारत से जाएगा और फिनिश्ड प्रोडक्ट बन कर वापस आएगा।

* उन्होंने कहा कि एक समय था जब हमारी कृषि व्यवस्था इतनी स्थिल थी, कि हमारे पास पेट भरने के लिए पर्याप्त नही था। आज हम सारी दुनिया का पेट भर रहे हैं।

* आत्मनिर्भर भारत का मतलब सिर्फ आयात को कम करना ही नही। अपनी देश की क्षमताओं व प्रतिभाओं को भी बाहर निकलना है।

* पहले हमारे देश को कुछ महीने पहले N95 मास्क और पीपीई किट और वेंटिलेटर को बाहर से आयात करना पड़ रहा था। आज भारत इस सब चीजों की जरूरतें खुद पूरी कर रहा है। और दूसरे देशों की मदद भी कर रहा है।

* आज दुनिया की बहुत सी कंपनियां भारत की तरह अपना रुख कर रही हैं। हमें "मेक इन इंडिया" के बाद 'मेड फ़ॉर वर्ल्ड' की पहल भी करनी है।

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकल फ़ॉर वोकल पर भी जोर देते हुए कहा।

‘’वोकल फॉर लोकल, री-स्किल और अप-स्किल का अभियान, गरीबी की रेखा के नीचे रहने वालों के जीवनस्तर में आत्मनिर्भर अर्थव्यवस्था का संचार करेगा.’’।

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.