वायुसेना के अधिकारी ने सर्विस पिस्टल से खुद को मारी गोली हुई मौत।
![]() |
| सांकेतिक चित्र |
वायुसेना के अधिकारी ने सर्विस पिस्टल से खुद को मारी गोली हुई मौत।
जम्मू में भारतीय वायुसेना के एक वारंट ऑफिसर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारी ने जम्मू स्थित वायुसेना कैंप में अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को मारी गोली। मृतक कर्मचारी का नाम इंद्रपाल सिंह है। और वह उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। गोली लगने के बाद तुरंत ही इंद्रपाल सिंह को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम और कोविड टेस्ट हो जाने के बाद उनका शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।अधिकारियों ने कहा कि इंद्रपाल सिंह के आत्महत्या की वजह मालूम नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने यह भी बताया कि इस महीने जम्मू क्षेत्र में तैनात भारतीय वायुसेना के जवान की आत्महत्या की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 8 अगस्त को भारतीय वायुसेना के एक जवान ने उधमपुर जिले में अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या की थी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.