UP - हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे गांव वालों के सामने कहता था 'डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है !
घर में बने बंकर में हथियार-विस्फोटक रखता था विकास दुबे: कानपुर IG
कानपुर के बिकरू गांव में जो कुछ हुआ उसने यूपी पुलिस की साख पर बट्टा लगा दिया है. यूपी पुलिस पर दोतरफा सवाल उठ रहे हैं. एक तो अपराधी इतने बेखौफ थे कि 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी और मुखबिरी स्थानीय थाने ने की. हमने कानपुर रेंज के आईजी मोहित अग्रवाल से बात की है. उनका साफ कहना है किसी को बख्शा नहीं जाएगा !
काला चश्मा पहनकर दो बंदूकधारी गार्ड के साथ घुमता था विकास दुबे !
गांव के बुजुर्ग ने बताया कि पुलिस ने विकास दुबे को कई बार पकड़ा है. लेकिन वह जब भी जमानत पर छूटकर गांव आता तो उसी अंदाज में काला चश्मा पहनकर दो बंदूकधारी गार्ड के साथ घुमता था. वह कमर से पिस्टल निकालकर हाथ में लहराते हुए इस डायलॉग को बोल मुस्कुराता हुआ गांव से निकलता था. बुजुर्ग ने यह भी बताया कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि कोई व्यक्ति गंभीर धाराओं में दर्ज इतने सारे मुकदमों के बावजूद आराम से पुलिस के रास्ते से छूट जाएगा .जैसे-जैसे उसके अपराध बढ़ते गए और पुलिस द्वारा पकड़ कर उसे छोड़ा गया. उससे उसकी दहशत और कायम होती गई. ऐसे में ग्रामीणों ने मान लिया अब उन्हें दहशत और डर में ही अपनी जिंदगी गुजारनी होगी !अनंतराम ने बताया कि उन्होंने कई बार गांव वालों के सर पर विकास दुबे को पिस्टल तानते हुए देखा है. वह अचनाक गांव वाले के सर पर पिस्टल तान देते था और बोलता था कि देखो कहा था न डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है. इसके बाद वह जोर से ठहाके मारकर मार कर हंसता था. अपनी बेबसी और लाचारी पर ग्रामीण उस वक्त सिर्फ आंसू ही बहाते थे, क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं डॉन को गुस्सा आ गया तो उन्हें अपनी जान से हाथ न धोना पड़ जाए !

कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.