UP - डकैती में वांटेड 25 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार !

UP - उत्तर प्रदेश में पुलिस और अपराधियों में एनकाउंटर का सिलसिला जारी है. यूपी के कानपुर में मुठभेड़ में 8 पुलिस कर्मियों के शहीद होने के बीच, पुलिस गौतमबुद्ध नगर में भी अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाए हुए है !
गौतमबुद्धनगर जिले में दादरी पुलिस और बदमाशों के बीच अंधपुर मोड पेरिफेरल रोड के पास सर्विस रोड पर मुठभेड़ हुई जिसमें बदमाश इरशाद के पैर में गोली लगी है. घायल इरशाद को गिरफ्तार कर लिया गया है. इरशाद के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं !
बदमाश का नाम इरशाद है यह डकैती में वांटेड था। इस पर ₹25000 का इनाम भी था: राजेश सिंह,DCP #UttarPradesh pic.twitter.com/pPbGctbO7M
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 4, 2020
पुलिस ने इरशाद पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. गिरफ्तार बदमाश थाना दादरी में डकैती के केस में वॉन्टेड चल रहा था. पुलिस ने बताया कि घायल इरशाद को फिलहाल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है !
बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश में पुलिस और बदमाशों के बीच एनकाउंटर की कई घटनाएं सामने आई थीं. इन्हीं में से एक कानपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को जब पुलिस पकड़ने पहुंची तो मुठभेड़ हो गई. इस एनकाउंटर में 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए !
कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.