भारत-चीन सीमा पर CDS बिपिन रावत और सेना प्रमुख नरवणे के साथ जवानों के बीच पहुंचे PM Modi, सीमा पर वर्तमान स्थिति का लेंगे जायजा !
![]() |
सीडीएस और सेना प्रमुख के साथ पीएम |
PM Narendra Modi is accompanied by Chief of Defence Staff General Bipin Rawat and Army Chief MM Naravane in his visit to Ladakh. pic.twitter.com/jIbKBPZOO8
— ANI (@ANI) July 3, 2020
पीएम गलवान घाटी में हुए हिंसक झड़प में घायल जवानों से भी मिल सकते हैं। 15 जून को पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ झड़प के दौरान कर्नल संतोष बाबू सहित 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद से सीमा पर भारी तनाव है। दोनों ओर से बड़ी संख्या में सैनिक और बड़े-बड़े हथियार तैनात हो चुके हैं।
पीएम मोदी के साथ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत भी मौजूद हैं। पीएम मोदी सुबह 7 पहुंचे लेह पहुंचे और फिर हेलीकॉप्टर से निमू पहुंचे। यहां वह जवानों और अधिकारियों से से मुलाकात कर रहे हैं। पीएम मोदी गलवान घाटी में घायल जवानों से भी मुलाकात करेंगे।
Prime Minister Narendra Modi makes a surprise visit to Ladakh, being briefed by senior officials at a forward position in Nimu. pic.twitter.com/8I6YiG63lF
— ANI (@ANI) July 3, 2020
इससे पहले खबर थी कि शुक्रवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सीडीएस बिपिन रावत के साथ लेह जाएंगे और 14 कॉर्प्स के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। लेकिन गुरुवार को अचानक खबर आई कि राजनाथ सिंह का दौरा स्थगित कर दिया गया है, कारणों को लेकर अटकलें चल रही थीं। माना जा रहा है कि पीएम मोदी के जाने के फैसले की वजह से राजनाथ सिंह का दौरा टल गया।


कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.