Breaking News

Bhojpoori फिल्म अभिनेत्री Rani Chatterjee को सोशल मीडिया पर परेशान कर रहे व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज !

रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) ने एक 60 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ सोशल मीडिया पर उन्हें परेशान करने के आरोप में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है।

Bhojpoori फिल्म अभिनेत्री Rani Chatterjee को सोशल मीडिया पर परेशान कर रहे व्यक्ति के खिलाफ FIR दर्ज !
रानी चटर्जी (फाइल फोटो)

नई दिल्ली: भोजपुरी फिल्मों की मशहूर अदाकारा और टीवी शो 'खतरों के खिलाड़ी 10' की एक्स कंटेस्टेंट रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) ने एक 60 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ सोशल मीडिया पर उन्हें परेशान करने के आरोप में एफआईआर (FIR) दर्ज कराई है। हाल ही में रानी चटर्जी ने सोशल मीडिया पर खुलेआम आत्महत्या की धमकी दी थी। रानी चटर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट में अपने डिप्रेशन को लेकर खुलकर बात की थीं। उन्होंने उस शख्स का नाम भी बताया था जिसके कारण वह परेशान थीं, जिसके बाद से भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में हडकंप मच गया था।

 
View this post on Instagram

@mumbaipolice 🙏🙏🙏😭😭😭😭😭 give up

A post shared by Rani Chatterjee Official (@ranichatterjeeofficial) on

 

रानी चटर्जी ने इस पोस्ट में बताया था कि वह इन दिनों अपनी जिंदगी के बुरे दौर से गुजर रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने पोस्ट में कहा था कि एक शख्स की वजह से वह अपनी जिंदगी के बुरे दौर से गुजर रही हैं और हिम्मत नहीं बची है। वह आत्महत्या भी कर सकती हैं। रानी ने उस व्यक्ति की तस्वीर और उसकी सोशल मीडियो पोस्ट भी शेयर की थी। उन्होंने उस शख्स का नाम धनंजय सिंह बताया था। अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी दी है कि उस शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है और उन्होंने इसके लिए मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा किया है। Bollywoodlife वेबसाइट में प्रकाशित एक खबर के अनुसार रानी ने कहा, 'मैंने धनंजय सिंह के खिलाफ आज एक प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस द्वारा हम दोनों को थाने में बुलाया गया था और उनसे मेरे सामने सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट के बारे में पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने (धनंजय सिंह) एक प्रतिष्ठित पत्रिका के लिए काम करने वाले एक पत्रकार होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि वह सिर्फ अपना काम कर रहे थे। उसने मेरे बारे में अधिकांश पोस्टों का खंडन किया और कहा कि उन्होंने उन पोस्टों में मेरे नाम का उल्लेख नहीं किया है, इसलिए मैं कैसे सुनिश्चित हो सकता हूं। मेरा मतलब है, एक व्यक्ति कितना बेशर्म हो सकता है? यहां तक ​​कि अगर यह मेरे लिए नहीं है, तो उन टिप्पणियों को किसी अन्य महिला के लिए किया गया था, सही? किसने उसे ऐसा करने का अधिकार दिया?'

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.