UP कानपुर एनकाउंटर - पुलिस की मुखबिरी के आरोप में 2 महिलाएं गिरफ्तार !
साथ ही कुछ पुलिस वालों ने गोलियों से बचने के लिए दरवाजा खोलने को कहा तो, दरवाजा खोलने के बजाए छत से बदमाशों को नीचे बुला लिया. महिलाओं संग संजय दुबे नाम के एक युवक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है !
क्षमा दुबे ने नहीं खोला था दरवाजा !
पुलिस ने क्षमा दुबे पत्नी संजय दुबे नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया है. यह महिला रिश्ते में विकास दुबे की पुत्रवधु बताई जा रही है. विकास के मकान के बराबर में ही क्षमा दुबे का घर है. पुलिस का आरोप है कि उस रात जब गांव में पुलिस को घेरकर छतों पर से गोलियां चलाई जा रहीं थी तो कुछ पुलिस वाले आड़ लेकर बदमाशों का मुकाबला कर रहे थे. इसी दौरान बुरी तरह घिर चुके कुछ पुलिस वाले क्षमा दुबे के मकान का दरवाजा बजाने लगे !

कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.