केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना मरीजों को दी जाने वाली एंटी-वायरल दवा रेमडेसिवीर की खुराक घटाई !

नई दिल्ली - केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कोरोना वायरस के मरीजों को दी जाने वाली एंटी-वायरल दवा रेमडेसिवीर की खुराक में बदलाव किया है. इसकी खुराक को बीमारी के मध्यम चरण में पहले छह दिन के बजाय घटाकर पांच दिन किया गया है. मंत्रालय ने इस संबंध में एक 'क्लिनिकल मैनेजमेंट प्रोटोकॉल फॉर कोविड-19' जारी किया है. देश में फिलहाल इस दवा के अलावा हाल ही में तैयार की गई फैवीपिराविर का इस्तेमाल हल्के लक्षण वाले केसों में किया जा रहा है !
नए नियम के मुताबिक, इंजेक्शन के रूप में दी जाने वाली इस दवा की पहले दिन की खुराक 200 मिलीग्राम और बाद में रोजाना चार दिन तक 100 मिलीग्राम (कुल पांच दिन) की खुराक दी जानी चाहिए !
स्वास्थ्य मंत्रालय ने 13 जून को सीमित इस्तेमाल के तहत आपातकालीन स्थिति में रेमडेसिवीर के इस्तेमाल को मंजूरी दे दी थी. हालांकि यह दवा किडनी, लीवर की बीमारियों से जूझ रहे लोगों, गर्भवती महिला, स्तनपान कराने वाली महिला और 12 साल से कम उम्र के बच्चे नहीं दी जानी है !
वहीं हाईड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के बारे में मंत्रालय ने सलाह दी है कि इस दवा का उपयोग बीमारी के शुरूआती इलाज में हो, गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को यह ना दी जाए !
देश समेत दुनियाभर में अभी भी इस बीमारी के लिए एक सही दवा या वैक्सीन तैयार नहीं हो पाई है. हालांकि शुक्रवार को ही इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च के एलान किया था कि भारत बायोटेक के साथ मिलकर बनाई जा रही वैक्सीन का 7 जुलाई से क्लीनिकल ट्रायल शुरू किया जाएगा और 15 अगस्त तक इसे जारी करने का लक्ष्य रखा गया है !
कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.