Breaking News

TRAI ने भारती एयरटेल (Airtel) के प्लेटिनम और वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के RedX प्रीमियम प्लान्स को किया ब्लॉक !

<img> TRAI has blocked Bharti Airtel's Platinum and Vodafone Idea's RedX Premium plans

TRAI ने भारती एयरटेल (Airtel) के प्लेटिनम और वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के RedX प्रीमियम प्लान्स को किया ब्लॉक !

TRAI (Telecom Regulatory Authority of India) ने भारती एयरटेल के प्लेटिनम और वोडाफोन आइडिया के रेडएक्स प्रीमियम प्लान्स को ब्लॉक कर दिया है जो ग्राहकों को तेज डेटा स्पीड और प्राथमिकता वाली सेवाएं प्रदान करते हैं। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी ट्राई (TRAI) ने देश की दिग्गज टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन (Vodafone) को प्रीमियम पोस्टपेड प्लान पर रोक लगाने का आदेश दिया है। ट्राई ने यह कदम इसलिए उठाया है, क्योंकि दोनों कंपनियां एयरटेल प्लेटिनम और रेडएक्स पोस्डपेड प्लान के जरिए कुछ चुनिंदा यूजर्स को अन्य यूजर्स के मुकाबले हाई-स्पीड डाटा के साथ बेहतर सुविधाएं प्रदान कर रही हैं।

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, ट्राई ने दोनों टेलीकॉम कंपनियों से इन पोस्टपेड प्लान को बंद करने का आदेश दिया है। साथ ही पत्र लिखकर यह भी पूछा है कि यदि कोई ग्राहक ज्यादा पैसे देता है, तो उसे आम यूजर्स के मुकाबले ज्यादा प्राथमिकता क्यों दी जा रही है। साथ ही यह भी पूछा गया है कि अन्य उपभोक्ताओं को कम सुविधाएं क्यों दी जा रही हैं। इसके अलावा दोनों कंपनियों से पत्र में भी यह भी पूछा गया है कि आम उपभोक्ताओं के हितों के लिए किस तरह से काम किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.