रेखा का बंगला सील, BMC ने एक्ट्रेस रेखा को दी(Covid-19) कोरोना टेस्ट कराने की सलाह !
कोरोना की बढ़ती महामारी के बीच मशहूर एक्ट्रेस रेखा का बंगला सील कर दिया गया है. दरअसल उनके बंगले का सिक्योरिटी गार्ड कोरोना पॉजिटिव पाया गया है !
Mumbai - बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा के मुंबई स्थित बंगले 'सी स्प्रिंग्स' को बह्नमुंबई नगर पालिका(BMC) ने सील कर दिया गया है. BMC ने यह कदम बंगले के एक सुरक्षाकर्मी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उठाया है. रेखा मुंबई के बांद्रा के बैंडस्टैंड एरिया में स्थित अपने 'सी स्प्रिंग्स' बंगले में रहती है. उनके इस बंगले पर दो सुराक्षाकर्मी हमेशा तैनात रहते हैं, जिनमें से एक कई दिन पहले कोरोना पॉजिटिव हुआ था. उसका बांद्रा के कोरोना सेंटर में ट्रीटमेंट चल रहा है !
BMC के अधिकारियों ने रेखा के बंगले के बाहर नोटिस लगाया है, जिस पर इसे कंटेनमेंट जोन बताया है. उन्होंने एक पॉजिटिव केस आने के बाद पूरे बंगले को सेनिटाइज किया गया. इतना ही नहीं उनके पड़ोसी और गीतकार जावेद अख्तर के बंगले में रहने वाले लोगों को भी कोविड टेस्ट किया गया है. बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि रेखा नहीं चाहती कि बीएमसी उनका कोविड-19 टेस्ट करें !
आधिकारी ने बताया कि रेखा ने कहा है कि वह खुद ही कोरोना का टेस्ट करवा लेंगी और रिपोर्ट आने पर बीएमसी को सौंप देंगी. बीएमसी ने नियमों के अनुसार रेखा के बंगले के बाहर कंटेनमेंट जोन होने का नोटिस लगा दिया है और कोरोना वायरस का मरीज पाये जाने के बाद बंगले को फौरी तौर पर सैनिटाइजेशन भी किया जा चुका है !

कोई टिप्पणी नहीं
Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.