Breaking News

देशभर में ASI द्वारा संरक्षित सभी स्मारक आज से खुलेंगे, ताजमहल-आगरा फोर्ट को बंद रखने का आदेश !

देशभर में ASI द्वारा संरक्षित सभी स्मारक आज से खुलेंगे, ताजमहल-आगरा फोर्ट को बंद रखने का आदेश !

देश में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. कोरोना के खतरे को देखते हुए आगरा प्रशासन ने ऐतिहासिक इमारतों को खोलने के फैसले को रद्द कर दिया है. इस फैसले के बाद आगरा में 6 जुलाई से ताजमहल और अन्य ऐतिहासिक इमारतें नहीं खुलेंगी. ऐतिहासिक स्मारक ताजमहल, आगरा किला, अकबर का मकबरा और सिकंदरा जैसे सभी आगरा के संरक्षित स्मारक कंटेनमेंट जोन में आ रहे हैं !

इससे पहले यूपी के पर्यटन मंत्री ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि 6 जुलाई से ताजमहल और बाकी ऐतिहासिक स्मारक को आगरा में खोल दिया जाएगा, लेकिन आगरा में बढ़ते कोरोना के मामलों के चलते प्रशासन ने अग्रिम आदेश तक अभी फिलहाल किसी भी ऐतिहासिक स्मारक को न खोले जाने का निर्णय लिया है. ताजमहल पिछले 110 दिनों से बंद है !

दिल्ली का लाल किला ( Red Fort ) और कुतुब मीनार खुलेगा !


संस्कृति मंत्रालय के मुताबिक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा संरक्षित सभी स्मारक 6 जुलाई से जनता के लिए फिर खुल जाएंगे, जिनमें केवल E-Ticket से प्रवेश मिलेगा और पर्यटकों की संख्या सीमित रखी जाएगी. इसके अलावा पर्यटकों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य होगा !

इससे पहले जून में संस्कृति मंत्रालय ने ASI के रख-रखाव वाले 3,000 से अधिक स्मारकों में से 820 को फिर खोल दिया था, जहां धार्मिक समारोह होते हैं. कोरोना वायरस संकट के मद्देनजर 17 मार्च से केंद्र सरकार द्वारा संरक्षित 3,691 स्मारक और पुरातत्व स्थल बंद थे, जिनकी देखभाल ASI करता है.

नियम के मुताबिक प्रवेश द्वार पर हाथ धोने या सैनिटाइज करने और थर्मल स्कैनिंग की अनिवार्य व्यवस्था होगी. दिल्ली की कुतुब मीनार और लाल किले में प्रति स्लॉट अधिकतम 1500 लोगों को प्रवेश की इजाजत होगी !

कोई टिप्पणी नहीं

Thank You for visiting - Khabar72.com Please leave a comment about this post.